रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन न सिर्फ अपने तानाशाही रवैये बल्कि निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। पुतिन की कथित प्रेमिका अलीना काबेवा के अफेयर की खबरें पश्चिम मीडिया में चर्चा में है। एक रिपोर्ट की मानें तो पुतिन की गर्लप्रâेंड उनके ही एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ चक्कर चला रही हैं। इससे पहले इस तरह ही खबरें भी आई थीं कि अलीना अपने चार बच्चों के साथ स्विटजरलैंड में रह रही हैं। टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर ने दावा किया कि पुतिन के महल की दीवारों के पीछे सबकुछ गड़बड़ चल रहा है। यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक, पुतिन को अलीना के अफेयर के बारे में बताया गया है, लेकिन पुतिन ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया। पुतिन इस तरह की खबरों को नजरअंदाज कर रहे हैं। व्लादिमीर पुतिन का अपनी प्रेमिका अलीना से २ बेटे हैं। फोर्ब्स के रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों बच्चों की उम्र ५ और ९ वर्ष है। एक का नाम इवान और दूसरे का व्लादिमीर जूनियर है। पुतिन ने साल २००८ में अलीना कबेवा को डेट करना शुरू किया था। पुतिन ने अपन प्रेमिका के लिए महल बनवाया था। यह महल सोने का बना हुआ है, जो कि ९९० करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुआ है।