सामना संवाददाता / पटना
बिहार की पूर्व सीएम और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ललन सिंह की माता और पत्नी को लेकर भी सवाल पूछे हैं। ललन सिंह ने बीते बुधवार को राबड़ी देवी के दस्तखत को लेकर सवाल उठा दिया था।
केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के दिग्गज नेता ललन सिंह द्वारा बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर टिप्पणी के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है, जहां आरजेडी ललन सिंह से माफी की मांग कर रही है, वहीं अब खुद राबड़ी देवी ने ललन सिंह की प्रतिक्रिया पर पलटवार किया है। ललन सिंह की माता और पत्नी कितनी पढ़ी-लिखी हैं? राबड़ी देवी ने काफी तीखे अंदाज में ललन सिंह से सवाल पूछे हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि वे महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। मैं ललन सिंह से पूछना चाहती हूं कि उनकी पत्नी और माता कितनी प़ढ़ी-लिखी हैं। मुझे उन लोगों का सर्टिफिकेट तो दिखाएं। दरअसल, ललन सिंह ने राबड़ी देवी पर काफी तीखा बयान दिया था।