मुख्यपृष्ठस्तंभआक्रामक रूप में राहुल गांधी

आक्रामक रूप में राहुल गांधी

दिल्ली से योगेश कुमार सोनी 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बीते कुछ समय से आक्रामक शैली में नजर आ रहे हैं। आलम यह रहा कि सदन में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से राहुल गांधी का स्वागत किया, जिससे पूरा सदन तालियों से गूंज उठा। बीते दशकभर में राहुल गांधी की छवि को बेहद धूमिल किया है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी की पूरी सोशल मीडिया टीम लगी हुई थी। राहुल गांधी की हर बात को हास्यास्पद घटना में परिवर्तित कर दिया जाता था, लेकिन जब राहुल ने `भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ व `भारत न्याय यात्रा’ की शुरुआत की तो उनकी लोकप्रियता का अंदाजा सबको हो गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी १८वीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। विपक्ष के नेता के तौर पर गांधी को अब वैâबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। इससे प्रोटोकॉल सूची में उनका स्थान भी बढ़ जाएगा। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी को अब बड़ा बंगला मिलेगा, जिसको टाइप ८ भी कहते हैं। इसके अलावा तमाम चीजों को लेकर राहुल गांधी की जिम्मेदारी भी बढ़ जाएगी।
बीते दो चुनावों में कांग्रेस के पास संसद का १० फीसदी सीट शेयर भी नहीं रहा था। ऐसे में कांग्रेस सदन में विपक्ष के नेता के तौर पर अपनी दावेदारी पेश ही नहीं कर पाई थी। २०१४ में कांग्रेस के पास ४४ सीटें थीं और २०१९ में ५२ सीटें थीं। इस बार कांग्रेस के पास ९९ सीटें हैं। राहुल गांधी का विपक्ष का नेता बनना ऐसी बात है, जिसका अंदाजा पहले से था। जब चार जून को चुनाव के नतीजे आए तो उस वक्त ही कांग्रेस मुख्यालय-२४ अकबर रोड पर कांग्रेस के समर्थक भी कहने लगे थे, ‘इस बार संसद में राहुल गांधी पूरे विपक्ष की आवाज बनेंगे। पहली बार राहुल गांधी ने संसद में संवैधानिक पद लिया है। ये भी पहली बार है, जब उनके साथ लोकसभा में उनकी मां सोनिया गांधी नहीं होंगी। इस बार उनके साथ प्रियंका गांधी के लोकसभा में होने की संभावना है। अब देश बदल रहा है। नफरत की राजनीति से लोग ऊब चुके हैं लेकिन अब नए सवेरे के साथ देश ने आगे बढ़ने की हुंकार भर रही है। नेता प्रतिपक्ष की कई अहम जिम्मेदारियां होती है, जिसको राहुल गांधी बखूबी निभाने को तैयार नजर आ रहे हैं और देश उनसे बहुत उम्मीद लगाए बैठे हैं। सभी विपक्षी दलों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक मामलों के जानकार हैं।)

अन्य समाचार