मुख्यपृष्ठनए समाचारविदेश में राहुल गांधी की साख बढ़ी! ...कानूनविदों, प्रवासियों और शिक्षाविदों के...

विदेश में राहुल गांधी की साख बढ़ी! …कानूनविदों, प्रवासियों और शिक्षाविदों के बुलावे पर जाएंगे अमेरिका

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की साख विदेश में बढ़ी है। यही वजह है कि वो एक बार फिर से विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। राहुल गांधी ८ से १० सितंबर तक अमेरिका में होंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा होगी। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी बहुत ही संक्षिप्त यात्रा के लिए अमेरिका आ रहे हैं। वे ८ सितंबर को डलास में होंगे। इसके बाद ९ और १० सितंबर को राहुल गांधी वाशिंगटन डीसी की यात्रा पर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जब से राहुल गांधी विपक्ष के नेता बने हैं, मुझे भारतीय प्रवासी कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में ३२ देशों के भारतीय प्रवासी राजनयिकों, शिक्षाविदों, व्यापारियों, नेताओं, अंतर्राष्ट्रीय मीडिया और कई अन्य लोगों से राहुल गांधी के साथ बातचीत करने के लिए लगातार अनुरोध मिल रहे हैं। सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी ८ सितंबर को डलास पहुंचेंगे। वहां पर वह टेक्सास यूनिवर्सिटी के छात्रों, शिक्षाविदों और कई समुदाय के लोगों के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरान एक बहुत बड़ी सामुदायिक सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें राहुल गांधी कुछ टेक्नोक्रेट से भी मुलाकात कर सकते हैं।

अन्य समाचार