मुख्यपृष्ठनए समाचारजाति जनगणना पर राहुल को मिला जेडीयू का साथ... त्यागी ने कहा,...

जाति जनगणना पर राहुल को मिला जेडीयू का साथ… त्यागी ने कहा, पूरे देश में इसके पक्ष में हूं, मगर बिहार के तर्ज पर हो

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कल संसद में जातिगत जनगणना की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देश जातिगत जनगणना चाहता है। अब केंद्र सरकार में भाजपा की सहयोगी जेडीयू का साथ भी राहुल गांधी को मिल गया है। जेडीयू ने स्पष्ट किया है कि वह देशभर में जातिगत जनगणना के पक्ष में है।
जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि जेडीयू बिहार के तर्ज पर पूरे देश में जातिगत जनगणना के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि मैं बिहार सरकार के उस पैâसले का भी स्वागत करता हूं, जिसमें उन्होंने आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने का आग्रह किया है।
राहुल गांधी ने संसद में कहा कि आपने जो ‘चक्रव्यूह’ बनाया है। इससे करोड़ों लोगों को नुकसान हुआ है। हम इस चक्रव्यूह को तोड़ेंगे। इसे तोड़ने का सबसे बड़ा तरीका जाति जनगणना है, जिससे आप सब डरते हैं। इंडिया इस सदन में गारंटीकृत कानूनी एमएसपी पारित करेगा। इसी सदन में जाति जनगणना हम पास करके आपको दिखाएंगे। केसी त्यागी ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश और बिहार में सामाजिक न्याय को मानने वाली समाजवादी पार्टी और आरजेडी को खत्म करेगी। ये दोनों दल उसका अगला निशाना हैं।दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे पर भी केसी त्यागी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही खतरनाक हत्याकांड है। शिक्षण केंद्र शिक्षा की बजाय लूट के केंद्र बनते जा रहे हैं।

अन्य समाचार