१० हजार रुपए दंड वसूली
अनिल मिश्रा / उल्हासनगर
उल्हासनगर में सरकार द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक व थर्माकोल के बढ़ते चलन के कारण यहां के नदी-नालों की सफाई की ऐसी की तैसी हो गई है। ‘दोपहर का सामना’ ने उल्हासनगर मनपा प्रशासन की कार्य प्रणाली पर आवाज उठाते हुए पर्यावरण हानि की शंका जाहिर की थी। शहर में बेधड़क बिक रही प्लास्टिक व थर्माकोल ने प्रशासन की पोल खोलकर रख दी। खबर के प्रकाशन के बाद मनपा प्रशासन ने एक कारखाने पर कार्रवाई कर प्लास्टिक जप्त करते हुए दस हजार रुपए आर्थिक दंड लगाया है।
बता दें कि ‘दोपहर का सामना’ ने प्लास्टिक, थर्माकोल के धड़ल्ले से बेचने की खबर प्रकाशित की थी। खबर को गंभीरता से लेते हुए अजीज शेख (मनपा आयुक्त) के मार्गदर्शन में डॉ. किशोर गवस, अति. आयुक्त डॉ. सुभाष जाधव, उप-आयुक्त (आरोग्य), मनीष हिवरे, सहायक आयुक्त सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, विनोद केणे, एकनाथ पवार (मुख्य स्वच्छता निरीक्षक) के अलावा प्लास्टिक निर्मूलन पथक प्रमुख व प्रदूषण मंडल के अधिकारी श्रीमती सीमा दलवी व राजेश नादगावकर द्वारा उल्हासनगर शहर के वैंâप नं. ०२ और ०३ स्थित पेनूमल कंपाउंड में छापामारी कर प्लास्टिक के कारखाने पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में ३६५ किलो प्लास्टिक जप्त कर १०,००० रुपए का आर्थिक दंड लगाया गया। इस दौरान अन्य एक से ५,००० रुपए की दंड वसूली गई।
मनपा की जनसंपर्क अधिकारी छाया डांगले ने बताया कि मानसून में नालों को प्लास्टिक की थैली बोतल, थर्माकोल जाम करती है। शहर का दौरा कर अजीज शेख ने संबंधित विभाग को आदेश दिया है।
२५१ लोगों पर एक्शन
शहर में स्वच्छता विभाग के द्वारा एक सप्ताह में गंदगी करने वाले २५१ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे ९८,५५० रुपए व प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैली का प्रयोग करने वाले विक्रेता के खिलाफ ५५,००० रुपए व ५०२ किलो प्लास्टिक की जप्ती करने के साथ ही १० व्यक्तियों पर कुल १,४८,५५० रुपए की दंडात्मक कारवाई की गई है। इतना ही नहीं, शहर की सभी मुख्य सड़कें, आंतरिक सड़कें, फुटपाथ, नालियों की विशेष सफाई व स्वच्छता करके नागरिकों में जनजागृति करना है, जिससे लोगों में स्वच्छता की आदत लगे। गंदगी पैâलानेवालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई शुरू रहेगी। इसके साथ ही डॉ. किशोर गवस (अतिरिक्त मनपा आयुक्त) को शहर स्वच्छ व सुंदर बनाने की जवाबदारी दी गई है।