मुख्यपृष्ठग्लैमरअधूरा रह गया रक्षाबंधन

अधूरा रह गया रक्षाबंधन

अब ऐसा भी क्या गुस्सा कि रक्षाबंधन पर भी भाई-बहन एक-दूसरे के साथ नजर नहीं आए। बात सोनाक्षी सिन्हा और उनके भाइयों लव- कुश की हो रही है। सोनाक्षी की शादी के बाद ये पहला रक्षाबंधन था, पर क्या बताएं। कहीं कोई फोटो नजर ही नहीं आई। असल में जहीर से सोनाक्षी का शादी करना भाइयों को पसंद नहीं आई थी। सोनाक्षी के पैंâस सोच रहे थे कि रक्षाबंधन पर खटास दूर हो सकती है, लेकिन लगता है पैंâस की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। सोनाक्षी फिलहाल जहीर के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। ऐसा लग रहा है कि सोनाक्षी ने अपने भाइयों की कलाई पर स्नेह का धागा नहीं बांधा है। हालांकि, लव ने रक्षाबंधन के दिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। हालांकि, इसमें वह सिर्फ अपने पैंâस को त्योहार की शुभकामनाएं देते नजर आए।

अन्य समाचार