मुख्यपृष्ठग्लैमरलड़ाई से परेशान रणबीर

लड़ाई से परेशान रणबीर

लड़ाई-झगड़ा किस घर में नहीं होता। सितारों के घर में भी होता है। भले ही मां-बाप दोनों ही सितारे रहे हों। बात ऋषि कपूर और नीतू सिंह की हो रही है। हाल ही में रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह बचपन से ही किसी की ऊंची आवाज सुनकर परेशान हो जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे माता-पिता के बहुत झगड़े होते थे। हम एक बंगले में रहते थे इसलिए मैंने अपना अधिकांश बचपन सीढ़ियों पर उनकी लड़ाई सुनते हुए बिताया है। मैं हमेशा डरा रहता था।’ इसके अलावा रणबीर ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने सनातन धर्म में बहुत विश्वास करना शुरू कर दिया है। रणबीर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैंने पिछले कुछ सालों में इसके बारे में बहुत कुछ पढ़ना शुरू किया है। मैंने इस बारे में बहुत गहराई से जाना कि यह क्या है, इसके क्या प्रभाव हैं।’ चलो रणबीर ने खुलकर अपनी आस्था को स्वीकार तो किया वरना यहां बहुत से लोग इस बारे में बात करने से परहेज करते हैं।

अन्य समाचार