कैसे सीमेंट बनाएं
चूना पत्थर डाल क्रशर में,
छोटा पीस बनाएं।
लैटेराइट के चूरे को,
तोड़-तोड़कर लाएं।।
आयरन ओर, एल्मुना, सिलका,
उचित रखें अनुपात।
पीसें खूब इन्हें रॉ मिल में,
तभी बनेगी बात।।
ब्लैंडिंग सैलो में पाउडर को,
भरने को ले जाएँ।
आओ आज सीखते हैं,
वैâस सीमेंट बनाएं।
प्रीहीटर के साइक्लोन में,
पाउडर कर लें गर्म।
ऊपर-नीचे खूब घुमाएं
रह न जाए नर्म।।
डाल किलन में नचा-नचाकर,
इसको खूब पकाएँ।
ठंडा करने ग्रेट कूलर में,
इसको लेकर जाएँ।।
डीबीसी से इस क्लिंकर को
सीएसपी पहुंचाएं।
आओ आज सीखते हैं,
कैसे सीमेंट बनाएं।।
क्लिंकर को सीमेंट मिल के,
हॉपर में ले जाएं।
थोड़ा जिप्सम और फ्लाइएश,
आस-पास रख आएं
उचित मात्रा में इन सबको,
सीमेंट मिल में डालें।
ओपीसी या पीपीसी, जो
चाहें, उसे बनालें।
हवा और पानी से सैलो
में रख, उसे बचाएं।
आओ आज सीखते हैं,
कैसे सीमेंट बनाएं।।
जितनी हमें जरूरत हो, बस
उतनी कर लें पैक।
ट्रक से, ट्रैक्टर से भेजें या
लोड करा लें रैक।
अभियंता की देख-रेख में,
रेती, ग्रिट ले आएं।
बस सीमेंट का लगभग आधा
पानी संग मिलाएं।
आधा घंटा के भीतर ही
मिस्त्री से लगवाएं।
आओ आज सीखते हैं,
कैसे सीमेंट बनाएं।।
-डॉ.अवधेश कुमार अवध,साहित्यकार व अभियंता