मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनापाठकों की पाती-बढ़ेंगे लैपटॉप-कंप्यूटर के दाम!

पाठकों की पाती-बढ़ेंगे लैपटॉप-कंप्यूटर के दाम!

सरकार ने लैपटॉप और कंप्यूटर के आयात पर अचानक रोक लगा दी है। यह खबर `दोपहर का सामना’ में ५ अगस्त को पढ़कर मैं अवाक रह गया कि ऐसा क्यों? जब खबर विस्तार से पढ़ी तब पता चला कि इसके पीछे सरकार की कोई साजिश हो सकती है। मेक इन इंडिया का नारा देनेवाली सरकार चाहती है कि कंप्यूटर-लैपटॉप के कलपुर्जे भारत में ही बनें। इसलिए यह फरमान जारी हुआ है। अब जल्दी ही मोदी सरकार अपने किसी चाहेती भारतीय कंपनी को ये कल-पुर्जे बनाने का ठेका दे सकती है, जो मनचाही कीमत लगाएंगे। इसी आधार पर यह कयास लगाया जा रहा है कि सरकार की वह पसंदीदा कंपनी लैपटॉप-कंप्यूटर के दाम ५ से १५ हजार रुपए तक बढ़ा देगी।
-रोहन पाल, दादर

गड्ढे को लेकर हाईकोर्ट ने लगाई मनपा को फटकार!
मुंबई समेत कई महानगरों की सड़कों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क यह समझ ही नहीं आता। `दोपहर का सामना’ ने इन सड़कों की खस्ताहाल पर लगातार खबरें प्रकाशित की हैं और प्रशासन की आंखें खोलने का काम किया है। अब एक बार फिर `दोपहर का सामना’ ने गड्ढे पर हाईकोर्ट के द्वारा मनपा प्रशासन पर उठाए गए तीखे सवाल की खबर को प्रकाशित किया है। मुंबई सहित कुछ अन्य महानगर की सड़कें इतनी खराब क्यों हैं? प्रशासन क्यों कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है यह सवाल हाई कोर्ट ने उठाया है। कोर्ट ने यह सवाल भी उठाया है कि क्या सरकार का काम भी कोर्ट ही करे?
-अवधूत व्यास, जोगेश्वरी

अन्य समाचार