मुख्यपृष्ठनए समाचारचुनावों में याद आती है आपदा में नहीं! ...पीएम मोदी पर सीएम...

चुनावों में याद आती है आपदा में नहीं! …पीएम मोदी पर सीएम सुक्खू का तंज

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हरियाणा के पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा व जम्मू एवं कश्मीर के चुनाव में प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश की चर्चा कर रहे हैं। उन्हें चुनावों में ही हिमाचल की याद आती है, बीते वर्ष प्रदेश में आई भयंकर आपदा में केंद्र सरकार ने फूटी कौड़ी नहीं दी। आत्मनिर्भर बनने जा रहे हिमाचल के बारे में भाजपा नेता सच छिपाकर गलत तथ्य पेश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को जो तथ्य हिमाचल भाजपा के नेताओं ने दिए थे, वे सही होते तो अच्छा रहता। चुनावों में बड़े-बड़े नेता आते हैं, बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन सच नहीं बताते।
मुख्यमंत्री ने कहा कि २० महीने पहले हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी। इस छोटे से कार्यकाल में हमने अपनी दस गारंटियों में से ५ गारंटियां पूरी कर दी हैं। १.३६ लाख कर्मचारियों-अधिकारियों को पहली वैâबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया। यह पैâसला राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए लिया गया।
सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने हिमाचल में अपने कार्यकाल के अंतिम छह महीने में ५,००० करोड़ की रेवड़ियां बांटी। करोड़ों रुपए की कमाई कर रहे होटलों और आयकरदाताओं के लिए भी १२५ यूनिट बिजली मुफ्त कर दी। पानी प्रâी कर दिया, इसके बावजूद जनता ने भाजपा को सत्ता बाहर का रास्ता दिखाया। कांग्रेस की नीतियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की हैं।
हम हिमाचल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जी की सोच को साकार कर किसान के हाथ में सीधा पैसा देकर उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बना रहे हैं। मनरेगा की दिहाड़ी को बढ़ाकर हमारी सरकार ने २४० से ३०० रुपए कर दिया है। ४,००० अनाथ बच्चों को गोद लेकर सरकार ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा दिया है। यह करने वाली हमारी सरकार में देश में पहली कल्याणकारी सरकार है।

अन्य समाचार