बॉलीवुड में एंट्री पाने के लिए एक बात बेहद अहम मानी जाती है… गुड लुक्स, गुड लुक्स और गुड लुक्स! एक्टिंग आए या न आए लेकिन किसी भी एक्ट्रेस का खूबसूरती और गुड लुक्स के बिना तो यहां समझो ‘नो एंट्री’ ही है। यहां अच्छा दिखने के लिए सर्जरी बेहद आम बात है। कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने सर्जरी कर अपनी खूबसूरती को और भी बढ़ा दिया है। इसमें एक चौंकानेवाला नाम `भोला’ की बेटी न्यासा देवगन का है, जो अभी फिल्मों में आई भी नहीं हैं लेकिन अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। न्यासा की पैâन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। वे जहां कहीं भी जाती हैं पैपराजी उनके पीछे-पीछे चले आते हैं। लेकिन गौर करनेवाली बात न्यासा का नया लुक है, जो काफी बदल चुका है। सोशल मीडिया पर लोग कई बार उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर सवाल उठा रहे हैं। पिछले कुछ फोटोज पर नजर डालें तो उनकी स्किन काफी डार्क थी। इस वजह से लोग उनको जमकर ट्रोल करते थे। हालांकि, अब न्यासा की रंगत बदल चुकी है। अब तो वे और भी अधिक सुंदर लगने लगी हैं। हालांकि, कई लोगों ने कहा कि हो सकता है न्यासा ने सुंदर दिखने के लिए सर्जरी का सहारा लिया हो। लेकिन अब इस बात की पुष्टि एक सोर्स से हुई है। एक मीडिया सोर्स की मानें तो न्यासा ने सही में विदेश में जाकर सर्जरी कराई है।