मुख्यपृष्ठनए समाचारदो दिनों की बारिश में सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे... ‘फेकनाथ’ के...

दो दिनों की बारिश में सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे… ‘फेकनाथ’ के घोटालों से मुंबईकर हुए बेहाल!.. आदित्य ठाकरे का जोरदार हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई में पिछले दो दिनों से जोरदार बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मुंबई की सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव हो गया है। इसे लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता, युवासेनाप्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने मुंबई मनपा के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। आदित्य ठाकरे ने मई में हुई बारिश का जिक्र करते हुए याद दिलाया कि अंधेरी सबवे और सीप्ज इलाके में मात्र दस मिनट की बारिश में ही पानी भर गया था। इसके पीछे खराब सड़कों की स्थिति है और यह स्थिति ‘फेकनाथ’ के सड़क मरम्मत घोटाले के कारण बनी है।
आदित्य ठाकरे ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए मनपा से बारिश से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की और प्रशासन की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े किए।
आदित्य ठाकरे ने कहा कि पिछले दो दिनों की बारिश को देखते हुए मनपा को यह जानकारी देनी चाहिए कि मुंबई में कितने पंप चालू किए गए? कितने पंपिंग स्टेशन पूरी क्षमता से काम कर रहे थे? इस साल कितने नए बाढ़ग्रस्त क्षेत्र दर्ज किए गए और क्यों? इसकी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि अतिरिक्त मनपा आयुक्तों को अपने-अपने क्षेत्र में सड़कों पर उतरकर स्थिति पर नजर रखनी चाहिए।

अन्य समाचार