मुख्यपृष्ठनए समाचारसरक सकती है चट्टान जा सकती है जान! ...ठाणे मनपा की सीमा...

सरक सकती है चट्टान जा सकती है जान! …ठाणे मनपा की सीमा में ३० से अधिक ‘डेडली’ स्पॉट

निवासियों ने नजरअंदाज किया निर्देश
सामना संवाददाता / ठाणे
ठाणे मनपा क्षेत्र में कुल ३० डेडली स्पॉट पाए गए हैं, जहां चट्टान सरक सकती है, जिससे इन जगहों पर रहने वाले लोगों की जान जा सकती है। वहीं मनपा ने इन इलाकों में रहनेवाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का निर्देश दिया है, किंतु स्थानीय लोग निर्देशों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि वर्ष २०२० में भूस्खलन के स्थानों की सूची लगभग २६ थी। इसके बाद २०२१ से यह संख्या घटाकर १४ हो गई थी, लेकिन इस वर्ष बरसात का मौसम शुरू होते ही यह संख्या सीधे ३० तक पहुंच गई है। अब केवल संबंधित वॉर्ड समिति के माध्यम से निवासियों को नोटिस जारी करना है। लेकिन मनपा ने यह भी कहा है कि निवासी अपना ख्याल रखें। दूसरी ओर देखा गया है कि यहां के निवासी मकान खाली करने को तैयार नहीं हैं। हर साल बारिश के मौसम में मुंबई के कलवा के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होता है। हर साल बरसात के मौसम में दो से तीन घटनाएं होती ही हैं। इस साल भी महानगरपालिका ने सबसे पहले सूची जारी की थी। पहले की सूची में १४ स्थान थे लेकिन अब मनपा ने दोबारा सर्वे कराया है और संशोधित सूची घोषित की है। इस सूची के मुताबिक अब ये स्पॉट ३० हो गए हैं। मनपा द्वारा संशोधित सूची में वागले वॉर्ड समिति में ४, वर्तकनगर में १, माजिवाड़ा-मानपाडा में ३, कलवा में ७, मुंब्रा में १५ स्पॉट शामिल हैं। इस सूची से यह स्पष्ट है कि कलवा और मुंब्रा में अधिक भूस्खलन स्पॉट शामिल हैं।

 

अन्य समाचार