मुख्यपृष्ठखेलरोहित पाजी, तोंद क्यों छिपाई?

रोहित पाजी, तोंद क्यों छिपाई?

भारत के कप्तान रोहित शर्मा फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार भी वे अपनी बढ़ी तोंद को लेकर चर्चा में हैं। `हिटमैन’ रोहित शर्मा पर बड़ा आरोप लगा है। ये आरोप फोटो के साथ छेड़छाड़ करने का है। हालांकि, इन आरोपों में कितना दम है उसकी हम पुष्टि नहीं कर सकते। लेकिन, सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा पर हमला इसी बात को लेकर किया गया है कि उन्होंने फोटो से छेड़छाड़ की है। दरअसल, रोहित शर्मा एक सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट करने के कारण चर्चाओं में घिर गए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर ट्रेनिंग की तस्वीर शेयर की थी, लेकिन कुछ ही घंटों में यह फोटो `हिटमैन’ के लिए मुसीबत का सबब बन बैठी थी। इसी कारण उन्हें इस तस्वीर को डिलीट करना पड़ा है। रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर टी-२० सीरीज जीतने की बाद की एक फोटो शेयर करते हुए बधाई दी। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, `परफेक्ट स्टार्ट वेल डन टीम।’ लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि रोहित पर आरोप जीत की इसी तस्वीर से छेड़छाड़ करने का लगा है तो आप गलत हैं। उन पर जिस फोटो के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है, वो उनकी खुद की है। फोटो को लेकर रोहित पर इल्जाम लगा है कि उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ की है। वैसे रोहित पाजी…आप तोंद क्यों छिपा रहे हो…?

अन्य समाचार