मुख्यपृष्ठखेलरोहित के साथ तो धोखा हो गया!

रोहित के साथ तो धोखा हो गया!

बेचारे रोहित शर्मा, उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी-२० वर्ल्डकप २०२४ में ऐतिहासकि जीत दर्ज की और अब उन्हीं के साथ धोखा हो गया। दरअसल, इतनी बड़ी उपलब्धि के बाद भी रोहित शर्मा को एक बड़ा झटका मिला है। खबर है कि मुंबई इंडियंस ने अगले सीजन में भी उन्हें कप्तान नहीं बनाने का पैâसला किया है। दरअसल, पिछले बार की तरह ही इस बार कप्तानी हार्दिक पंड्या के हाथों में रहने वाली है। हालांकि, हार्दिक पंड्या को पिछले सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपने के बाद टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी। इसी के साथ ही रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद देश के हर स्टेडियम में हार्दिक पंड्या को हूटिंग का सामना करना पड़ा था। खबर तो यह भी है कि रोहित शर्मा किसी और टीम का रुख करेंगे। ऐसा दावा किया जा रहा था कि रोहित शर्मा अगर ऑक्शन में आते हैं तो लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली वैâपिटल्स उनपर ५० करोड़ तक की रकम खर्च कर सकते हैं। हालांकि, लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका ने इस खबर को सिरे से गलत बताया था।

अन्य समाचार