मुख्यपृष्ठनए समाचार‘रूमायना रंगोत्सव’ ने मुंबईवासियों का मन मोहा! ...कला, संगीत और हस्तशिल्प का...

‘रूमायना रंगोत्सव’ ने मुंबईवासियों का मन मोहा! …कला, संगीत और हस्तशिल्प का दिखा अद्भुत संगम

सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई के प्रतिष्ठित मुक्ति कलचरल ऑडिटोरियम में शुक्रवार शाम को आयोजित ‘रूमायना रंगोत्सव’ ने कला, संगीत और हस्तशिल्प का ऐसा अद्भुत संगम प्रस्तुत किया, जिसने मुंबईवासियों का मन मोह लिया। यह आयोजन राजस्थान सहित देशभर की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत, खासकर वीणा भजन-संगीतकला और स्थानीय दस्तकारी को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत से समापन तक ७५ लोक कलाकारों द्वारा गाई कबीर, मीरा, गोरख आदि संतों की वाणियां गूंजती रहीं। दोपहर ४ से रात्रि १० बजे तक अनवरत चले `रूमायना रंगोत्सव’ में एक से बढ़कर एक हुई प्रस्तुतियों ने मुंबइवासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रूमा देवी ने कहा कि यह आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करता है, बल्कि महिला सशक्तीकरण का भी प्रतीक है। हमारे प्रयास ५०,००० दस्तकारों की संख्या को ५ लाख तक बढ़ाने की दिशा में है। इस मंच ने कलाकारों और कारीगरों को अपनी कला के प्रदर्शन और सम्मान का अवसर दिया है। समाजसेवी और भामाशाह गणपत कोठारी (सीएमडी कोठारी ग्रुप), प्रकाश जैन, सुरेश जैन ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए बाड़मेर के मांगता गांव में `रूमा देवी क्रॉफ्ट सेंटर’ के लिए भूमि और भवन निर्माण कराने की घोषणा की। इस आयोजन के प्रयोजक उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश जैन ने `रूमा देवी फाउंडेशन’ के विस्तार और क्रॉफ्ट वर्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने में अपने निरंतर सहयोग का वादा किया। प्रसिद्ध अभिनेत्री पूनम सिन्हा ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए रूमा देवी आज हम सब की प्रेरणापुंज है। `सेवाधाम उज्जैन’ के संस्थापक सुधीर गोयल को `रूमा देवी फाउंडेशन’ की तरफ से मानवीय सेवाओं के लिए `सर्वतोभद्र सम्मान’ से सम्मानित किया गया। हरिष पारेख, तरुण अग्रवाल, नरेंद्र पनानी, `टॉरसो ग्रुप’ के निदेशक शंकर माली, व्यवसायी कनू भाई रावल, अभिनेत्री निकिता बिष्ट, अभिनेत्री ओनिमा कश्यप, उद्यमी और पॉडकास्टर पूनम विजय ठक्कर सहित प्रवासी बंधु, उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अन्य समाचार