खबर है कि सामंथा प्रभु के पूर्व पति नागा चैतन्य अब ‘मेड इन हेवन’ फेम अभिनेत्री शोभिता धुलिपला को डेट कर रहे हैं। एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शोभिता को नागा चैतन्य के साथ उनके जुबली हिल्स वाले घर में जाते और घंटों बाद साथ बाहर आते हुए देखा गया। यह घर अभी निर्माणाधीन है। अब सामंथा ने इसी बहाने उन लोगों का मार्गदर्शन किया है, जो लड़का और लड़की की डेटिंग की खबरों पर अलग-अलग राय रखते हैं। इंटरनेट पर आग की तरह खबर फैली तो सामंथा के फैंस ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया कि नागा चैतन्य से एक्ट्रेस की शादी इसी अफेयर के कारण टूटी थी। लेकिन इसी बीच सामंथा ने जो ट्वीट किया, उसने अच्छे-अच्छों की सोच पर तगड़ा चोट कर दिया। सामंथा ने मंगलवार को ट्विटर पर अफेयर की खबरवाले एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है, ‘लड़की के बारे में कोई अफवाह है तो वह यकीनन सही होगी। लड़के के बारे में अफवाह है तो यह जरूर उस लड़की ने पैâलाई होगी। बड़े हो जाओ दोस्तों… जिन दो लोगों की बात हो रही है वो अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं… आपको भी मूव ऑन कर लेना चाहिए। अपने काम पर ध्यान दीजिए… अपने परिवार का खयाल रखिए। मूव ऑन…’