मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिश्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी का `समरस' ने...

श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी का `समरस’ ने किया सम्मान

सामना संवाददाता / मुंबई

देश और विदेशों में रहने वाले करोड़ों हिंदुओं की आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र श्री सिद्धिविनायक मंदिर, प्रभादेवी के ट्रस्टी ज्योतिषाचार्य आचार्य पवन त्रिपाठी का आज महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था `समरस’ फाउंडेशन द्वारा मंदिर परिसर में स्थित उनके कार्यालय में सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने संस्था की तरफ से उनका सम्मान करते हुए कहा कि एक विद्वान व्यक्ति के इस गौरवपूर्ण पद पर विराजमान होने से मुंबई और महाराष्ट्र के साथ-साथ उत्तर भारत में रहने वाले हर समाज के लोगों में खुशी और उत्साह दिखाई दे रहा है। आचार्य त्रिपाठी ने पद संभालने के बाद भक्तों की सुविधाओं और दर्शन की सुलभता की तरफ विशेष ध्यान दिया है। यही कारण है कि अब आम आदमी भी गणपति बप्पा के दर्शन कर मंदिर प्रशासन को धन्यवाद देना नहीं भूलता। आचार्य पवन त्रिपाठी ने समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह और उनकी पूरी टीम द्वारा की जा रही सामाजिक सेवाओं की सराहना करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

अन्य समाचार