मुख्यपृष्ठनए समाचारसंजय राऊत का जोरदार हमला : फडणवीस हैं औरंगजेब फैन क्लब के...

संजय राऊत का जोरदार हमला : फडणवीस हैं औरंगजेब फैन क्लब के चेयरमैन! … शिवराय का नाम लेने का उन्हें नहीं है अधिकार

सामना संवाददाता / मुंबई
देवेंद्र फडणवीस औरंगजेब फैन क्लब के चेयरमैन हैं। महाविकास आघाडी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान में आंदोलन किया। इस आंदोलन को कुचलने का पाप फडणवीस और उनकी सरकार ने किया। इस महाराष्ट्र में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जय’, ‘जय भवानी जय शिवाजी’ का उद्घोष करने से रोका जा रहा है। इस तरह का आरोप लगाते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व सांसद संजय राऊत ने फडणवीस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इसी महाराष्ट्र में हमने औरंगजेब की कब्र खोदी, इसलिए फडणवीस को औरंगजेब की बातें गुजरात में जाकर करनी चाहिए।
सोमवार सुबह मीडिया से बातचीत करते हुए संजय राऊत ने छत्रपति के सूरत लूट को लेकर देवेंद्र फडणवीस की उनके बयान पर जमकर खबर ली। उन्होंने कहा कि फडणवीस वास्तव में कौन सा इतिहास बता रहे हैं। हम छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान के लिए लड़ रहे हैं, संघर्ष कर रहे हैं और सरकार हमारे खिलाफ मामले दर्ज कर रही है। मालवण में शिवराय की प्रतिमा ढहना सरकार का पाप है। जी हां, प्रतिमा ढही नहीं, बल्कि सरकार ने ढहाई है। इसमें से करोड़ों के भ्रष्टाचारी अब भी पकड़ से बाहर हैं और सरकार उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। संजय राऊत ने तंज कसते हुए कहा कि यह इसलिए नहीं हो सका, क्योंकि वे आपकी पेशवाई के शिलादार हैं। संजय राऊत ने कहा कि युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में शिवसैनिक मालवण गए। महाविकास आघाडी के लोग भी जयंत पाटील भी साथ थे। उन्हें मालवण किले पर जाने से रोकने का जो काम भाजपा के गुंडों ने किया, क्या आप उसके समर्थक हैं। पुलिसवालों को कुछ न समझने वाले आपके गुंडे क्या हमें शिवराय का इतिहास पढ़ाएंगे? जो लोग छत्रपति शिवाजी महाराज के अखंड महाराष्ट्र को तोड़कर अलग विदर्भ की मांग कर रहे हैं, उन्हें शिवराय का नाम लेने का कोई अधिकार नहीं है।
…अन्यथा भेजेंगे इतिहास का अध्यापक
संजय राऊत ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्य भूमिपुत्रों, मावलों का राज्य था। आप इसे नष्ट करने पर तुले हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत को नहीं लूटा। क्या आपने कभी इतिहास का अध्ययन किया है? छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत को एक बार नहीं, बल्कि दो बार लूटा। संजय राऊत ने यह भी कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सूरत को लूटा। सूरत के व्यापारी ईस्ट इंडिया कंपनी को मजबूत कर दे रहे थे। छत्रपति शिवाजी महाराज का रुख था कि यह देशद्रोह है। इसीलिए उन्होंने निर्णय लिया कि यदि उन्हें ईस्ट इंडिया कंपनी को कर देना बंद करना है तो सूरत को लूटना होगा। फडणवीस को यह इतिहास ध्यान से पढ़ना चाहिए, अन्यथा हम इतिहास के किसी अध्यापक को उनके पास भेजेंगे।

अन्य समाचार