मुख्यपृष्ठखेलदीपा का संन्यास

दीपा का संन्यास

साल २०१६ के रियो ओलिंपिक में भले ही भारत को केवल दो मेडल हासिल हुए, लेकिन इन खेलों में भारत को नई स्टार मिली थी। जिम्नास्टिक के खेल में पहली बार किसी भारतीय से देश को मेडल की उम्मीदें थीं। दीपा करमाकर देश के लिए मेडल तो नहीं ला सकीं, लेकिन रातभर लोगों ने जागकर उनका खेल देखा था। घर-घर में लोकप्रिय हो गर्इं। दीपा ने सोमवार को अपने करियर को अलविदा कह दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर जानकारी दी कि वह संन्यास ले रही हैं। दीपा करमाकर इस साल पेरिस में हुए ओलिंपिक २०२४ में नजर नहीं आई थीं। वह इन खेलों के लिए क्वॉलिफाई करने से चूक गई थीं। दीपा करमाकर का करियर चोटों के कारण प्रभावित रहा और इसी कारण वह कई बड़े टूर्नामेंट्स में हिस्सा नहीं ले पाईं।

अन्य समाचार