सगीर अंसारी
मुंबई: मुलुंड-पश्चिम क्षेत्र में घर जा रही एक 11 साल की लड़की के साथ 55 साल के सिक्योरिटी गार्ड ने लिफ्ट के अंदर छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। हालांकि मुलुंड पुलिस ने पोस्को के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने माता-पिता के साथ मुलुंड-पश्चिम में आठ मंजिला इमारत में रहती है। शनिवार शाम को वह किसी काम से बिल्डिंग के नीचे आई थी। इसके तुरंत बाद, वह अपने घर वापस जाने के लिए लिफ्ट में गई, लिफ्ट में 55 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड था। लिफ्ट में कोई नहीं था इसका फायदा उठाकर आरोपी ने लड़की से छेड़छाड़ की। अपने घर पहुंचते ही लड़की ने अपनी मां को लिफ्ट में हुई घटना के बारे में बताया तो उसकी मां तुरंत मुलुंड पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस अधिकारी को पूरी घटना बताने के बाद पुलिस ने पॉस्को के तहत मामला दर्ज कर, आरोपी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है।