मुख्यपृष्ठसमाचारमांटुगा में शाला निरीक्षक गायकवाड का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

मांटुगा में शाला निरीक्षक गायकवाड का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

मबई। माटुंगा पूर्व स्थित एल. के.वाघजी केंब्रिज बोर्ड शाला सभागृह में बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग में शाला निरीक्षक पद पर कार्यरत जगदीश नारायण गायकवाड की सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संस्कृति संवर्धन मंच एवं सर्व भाषिक मुख्याध्यापक स्वागत समिति मुंबई की ओर से हजारों शिक्षकों की उपस्थिति एवं मनपा स्कूलों के पूर्व अधीक्षक रामचंद्र पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह में सर्वप्रथम व्यास पीठ द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ बुद्ध वंदना सादरीकरण के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत एवं गौरवमूर्ति के जीवन चरित पर आधारित पी. पी. टी नवीन कोरमोरे, शैलेंद्र खोबरागड़े ने बनाई थी जिसका छाया चित्रण किया गया। अतिथि परिचय शिक्षक सेना के उप कार्याध्यक्ष उपेंद्र राय, प्रस्ताविकी हवलदार सिंह, मुख्य वक्ता प्रशासकीय अधिकारी किसन पावडे, आदर्श कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माली तथा संचालन विनय कुमार दुबे तथा आभार मोहिनी कवले ने व्यक्त किया।
प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व नगरसेवक विष्णु गायकवाड, शिक्षणाधिकारी राजेश कंकाल, राजू अमीर तडवी, उपशिक्षणाधिकारी ममता राव , कीर्तिवर्धन कुडवे ,इंदरजीत सिंह कड़ाकोटी, अजय वानी, अधीक्षक मुख्तार शहा,निसार खान,विनोद कदम,किशन केकरे राष्ट्रीय शिक्षाविद् तथा पूर्व प्रशासकीय अधिकारी रामहित यादव ,प्रशासकीय अधिकारी कैलाशचंद्रआर्य, विजय जाधव, विभाग निरीक्षक शोभा जामघरे, राजकुमारी गिरी, किरन डिसिल्वा, रोहिणी लांडगे, रेशमा जेडिया,क्रिस्टीना डायस, सुचिता खाड़े,विश्वास राव रोकड़े, अशफाक शेख, इसफान शहा, गोरखनाथ भवारी, इकबाल शेख,चंद्रकांत भंडारे, पांडुरंग भोये, कनिष्ठ पर्यवेक्षक दुर्गाप्रसाद मिश्र ,धैर्यधर पाटिल,विश्वनाथ गठरी, शिक्षक सभा के महासचिव शरद सिंह, सहसचिव ओमप्रकाश बैजनाथ यादव, शिक्षक सेना के उपाध्यक्ष मनीराम यादव, प्रिंसिपल विलास घेरडे, शोभा जगताप, दादा साहब देवडकर, देवेंद्र कुमार सिंह, समाजसेवी शिक्षाविद् श्याम कन्हैया राय,मयाशरण सिंह, चंद्रवीर बंशीधर,हरेंद्र सहदेव यादव, जयनाथ यादव, सुमन सिंह, धुरंधर सिंह, सत्यदेव यादव, विमला हरीशंकर यादव, साहित्यिक जयप्रकाश सिंह,राम अवतार यादव , शिक्षक नेता नामदेव धनकुटे, विनोद राठोड़,आलोक सिंह सहित मनपा शिक्षण विभाग के अधिकारियों ने शाल,श्रीफल, अभिनंदन पत्र ,पुष्प गुच्छ ,तथा उपहार की तमाम वस्तुएं भेंट कर गौरव मूर्ति का अभिनंदन तथा गुण गौरव किया।

अन्य समाचार