मुख्यपृष्ठनए समाचारशर्मनाक! ...सिएरा लियोन में अब भी होता है महिलाओं का खतना!

शर्मनाक! …सिएरा लियोन में अब भी होता है महिलाओं का खतना!

दर्दनाक कुप्रथा से होती है कई महिलाओं की मौत
पुरुषों के खतना के बारे में तो सब जानते हैं पर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि महिलाओं का भी खतना किया जाता है। इसमें सिएरा लियोन का नाम सबसे ऊपर है। पश्चिम  अफ्रीका के इस छोटे से देश की आबादी एक करोड़ से भी कम है।
इस क्रूर और दर्दनाक प्रक्रिया के दौरान कई बार मामले बिगड़ जाते हैं और महिलाओं की मौत भी हो जाती है। बीबीसी अप्रâीका की एक रिपोर्ट के अनुसार एक ऐसे शख्स से बात की गई जिसे लगता है कि उसकी प्रेमिका की मौत जननांग काटे जाने के बाद हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, फातमाता तुरे की उम्र १९ साल थी जब उनकी मां ने उन्हें अपने गांव आने के लिए कहा। बोंडो समाज की एक सदियों पुरानी परंपरा में शामिल हुर्इं जहां युवा महिलाओं को वयस्कता के लिए तैयार किया जाता है। सिर्फ ३६ घंटे बाद फातमाता की मौत हो गई। फातमाता के अंतिम संस्कार के बाद से उनके बॉयफ्रेंड पत्रकार टायसन कोंटेह इस कुप्रथा की जांच-पड़ताल में जुट गए। वह कहते हैं, ‘फातमाता ने सपनों में आकर उनसे बात की। वह चाहती है कि मैं उसकी मौत की सच्चाई उजागर करूं और इस कुप्रथा को खत्म करूं।’ इस खतना में महिला जननांग का कुछ या पूरा हिस्सा काटकर निकाल दिया जाता है, ताकि असकी यौनिच्छा कम या खत्म हो जाए। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने ९२ देशों में इस प्रथा का दस्तावेजीकरण किया है। यह दर्दनाक कुप्रथा अफ्रीका और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में सबसे अधिक प्रचलित है। खतना का कोई स्वास्थ्य लाभ नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि यह योनि, मूत्र और मासिक धर्म की समस्याओं के साथ-साथ प्रसव के दौरान मृत्यु का कारण भी बन सकता है। अनुमान लगाया गया है कि सिएरा लियोन में १५ से ४९ साल की ८३ फीसदी महिलाओं और लड़कियों का ‘खतना’ हो चुका है। इस प्रथा का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं की यौन इच्छा को काबू में करना है।

अन्य समाचार