मुख्यपृष्ठखेलशर्मनाक शर्मा जी!

शर्मनाक शर्मा जी!

एशिया कप सुपर-४ राउंड का आखिरी मुकाबला कल भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बिना कोई रन बनाए पैवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा को तंजीम हसन साकिब ने आउट किया। इसके बाद रोहित शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल, एशिया कप के इतिहास में रोहित शर्मा तीसरी बार जीरो पर पैवेलियन लौटे। बता दें कि एशिया कप के इतिहास में रोहित शर्मा ३ बार जीरो पर आउट होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके अलावा एशिया कप इतिहास में रोहित शर्मा २ बार जीरो पर आउट होने वाले पहले भारतीय ओपनर हैं। साथ ही रोहित शर्मा के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल, एशिया कप इतिहास में रोहित शर्मा जीरो पर आउट होने वाले पहले भारतीय कप्तान हैं। इससे पहले एशिया कप १९८८ में दिलीप वेंगसरकर बतौर कप्तान जीरो पर आउट हुए थे।

अन्य समाचार