मुख्यपृष्ठनए समाचारशिंदे-फडणवीस सरकार में नहीं है मंत्रिमंडल विस्तार की ताकत!- विधायक बच्चू कडू...

शिंदे-फडणवीस सरकार में नहीं है मंत्रिमंडल विस्तार की ताकत!- विधायक बच्चू कडू की दो टूक

भाजपा भी देती है शिंदे गुट को तकलीफ

सामना संवाददाता / मुंबई
प्रहार पार्टी के अध्यक्ष व विधायक बच्चू कडू ने मंत्रिमंडल विस्तार पर दो टूक शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास मंत्रिमंडल विस्तार की ताकत नहीं है। अब मंत्रिमंडल का विस्तार २०२४ के बाद होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के साथ गए सभी ५० विधायकों को सिर्फ विपक्ष ही नहीं, बल्कि भाजपा के भी कुछ लोग परेशान करते हैं। विरोधी दलों द्वारा ‘पचास खोके’ का तंज कसा ही जाता है, यही तंज मित्र दल भाजपा की ओर से भी किया जाता है।
अमरावती में आयोजित पत्रकार परिषद में बच्चू कडू ने कहा कि सत्ता हस्तांतरण के बाद पिछले एक साल के घटनाक्रम पर गौर करें तो ‘कभी खुशी, कभी गम’ जैसी स्थिति बनी हुई है। कुछ पैâसले वास्तव में अच्छे लिए गए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुझे दिव्यांग व्यक्तियों का मंत्रालय दिया। मुझे इसकी खुशी है। इसके साथ किसानों के लिए सरकार ने जो पैâसले लिए हैं, वे भी बहुत महत्वपूर्ण हैं।
५० विधायकों का घोंटा गया गला
बच्चू कडू ने कहा कि ५० विधायकों का गला घोंटा गया है। विरोधी दल के अलावा मित्र दल भाजपा के कई लोगों द्वारा भी इन्हें तकलीफ दी जा रही है। हमारे निर्वाचन क्षेत्र में विधायक रवि राणा ने मुझ पर पचास खोके लेने का आरोप लगाया। उसके बाद हमने आवाज उठाई लेकिन हमें भाजपा से जिस सहयोग की अपेक्षा थी, वह नहीं मिला। भाजपा को पचास विधायकों के योगदान को नहीं भूलना चाहिए, लेकिन वे भूल गए हैं कि पचास विधायकों के योगदान से ही वे सत्ता में आए हैं? यह एक बड़ा अंतर है, ऐसा बच्चू कडू ने कहा।

‘भाजपा मंत्रियों द्वारा विकास कार्यों को ब्रेक’
भाजपा के कुछ मंत्रियों द्वारा विकास कार्यों को रोका जा रहा है। मुझे लगता है कि ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि समान रूप से विधायकों को सम्मान देना जरूरी है। इतनी बड़ी कुर्बानी देकर, खुद को बदनाम करके भाजपा को समर्थन दिया है, इस मामले में विधायकों की बहुत बदनामी हुई। विपक्ष ने खूब बदनामी की। ऐसी परिस्थिति में इधर से भी उन्हें महत्व नहीं दिया गया तो वे ५० विधायक जाएंगे कहां? इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ऐसा कडू ने कहा।

अन्य समाचार

पहला कदम