मुख्यपृष्ठनए समाचारशिंदे तो ठंडे हैं! ... फडणवीस ने खोला राज ...नहीं मिलेगा गृह...

शिंदे तो ठंडे हैं! … फडणवीस ने खोला राज …नहीं मिलेगा गृह और समन्वय समिति का अध्यक्ष पद

-एकनाथ शिंदे को सीएम नहीं बनाने पर बोले देवेंद्र
सामना संवाददाता / मुंबई
गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में हुए सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह के समय भी पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खासा नाराज थे। उनकी मांग को लेकर महाराष्ट्र में लंबे समय से सत्ता संघर्ष का खेल शुरू था। एकनाथ शिंदे अब भी अपनी मांगों को लेकर और भाजपा की नीतियों के चलते नाराज हैं, गृह मंत्रालय की मांग पर अड़े हैं। साथ ही महायुति के समन्वय समिति के अध्यक्ष पद की मांग है, लेकिन अब उनका काम भाजपा की नजर में खत्म हो गया है इसलिए उनकी मांग की कोई तव्वज्जो भी नहीं है।
शनिवार को विधान भवन में मुख्यमंत्री पद को लेकर नाराज शिंदे पर बयान देते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे अलग तरह के व्यक्ति हैं, वे बड़े ही भावुक हैं। इस दौरान फडणवीस ने साफ कहा कि एकनाथ शिंदे को गृह विभाग नहीं मिलेगा, पिछले कई वर्षों से यह विभाग हमारे पास है, वह हमारे भाजपा के पास ही रहे तो बेहतर है।
उन्होंने महायुति में समन्वय समिति के अध्यक्ष का पद भी एकनाथ शिंदे को दिए जाने पर असहमति जताई। उन्होंने कहा कि शिंदे और अजीत पवार केंद्र के साथ अच्छा समन्वय कर सकते हैं, लेकिन यह समिति का अध्यक्ष पद यदि भाजपा के पास हुआ तो दिल्ली में नेताओं के साथ समन्वय साधना ज्यादा आसान साबित होगा इसलिए यह विभाग भी भाजपा को मिले, मैं इस पर सहमत हूं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नाराज नहीं हैं। उन्होंने सरकार गठन में देरी के आरोपों को भी खारिज किया। फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे भावुक स्वभाव के हैं, जबकि दूसरे उपमुख्यमंत्री अजीत पवार अधिक व्यावहारिक हैं। शिंदे के साथ मतभेद की अफवाहें भी खारिज किया।

अन्य समाचार