मुख्यपृष्ठनए समाचारशिंदे ही तुम्हें समुद्र में डुबोएंगे!... संजय राऊत का फडणवीस पर सनसनीखेज...

शिंदे ही तुम्हें समुद्र में डुबोएंगे!… संजय राऊत का फडणवीस पर सनसनीखेज तंज

सामना संवाददाता / मुंबई
भाजपा की तरफ से एक ओर जहां उर्दू का विरोध किया जा रहा है, वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उर्दू की शेरो-शायरी में उलझे हैं। फडणवीस कहते हैं कि `मेरा पानी उतरता देख, किनारों पर घर मत बना लेना, मैं समंदर हूं, लौट कर जरूर आऊंगा… और मैं आया!’ `लेकिन आते समय शिंदे को लेकर आए’। हालांकि, हमें विश्वास है कि ये शिंदे ही तुमको समुद्र में डूबाएंगे। `आप वापस कभी नहीं आओगे’, ऐसा सनसनीखेज तंज शिवसेना नेता व सांसद संजय राऊत ने देवेंद्र फडणवीस पर कसा है।
भाजपा को मुंबई में समुद्र के बारे में शिवसेना को नहीं बताना चाहिए। यहां केवल दो ही समुद्र हैं। एक अरब सागर और दूसरा हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे के विचारों का। यह समुद्र उफान मारता रहेगा, ऐसा जोरदार हमला भी राऊत ने किया। फडणवीस में इतना उत्साह और आत्मविश्वास कहां से आता है, ऐसा सवाल भी उन्होंने पूछा। औरंगजेब के गुजरात में जन्म लेने के चलते पिछले कुछ दिनों से भाजपा के शरीर में औरंग्या का संचार हुआ है। इस तरह का तंज भी उन्होंने कसा।
महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी, स्वतंत्रता सेनानी सावरकर का जन्म हुआ था। औरंग्या को गाड़ दिया है, आगे कितने भी औरंग्या सशरीर आएं, उन्हें भी गाड़ेंगे, ऐसी चेतावनी भी उन्होंने दी। वर्तमान समय शिवसेना के लिए संघर्ष का काल है। धैर्य और समय यह प्रमुख हथियार हैं। संयम रखें, आने वाला समय हमारा ही होगा, ऐसा दृढ़ विश्वास भी संजय राऊत ने व्यक्त किया।
मोदी दुनिया के क्या, देश के भी नेता नहीं
देश के प्रमुख १४ राज्यों में भाजपा का कोई अता-पता नहीं है। महाराष्ट्र में तो नहीं ही है, फिर भाजपा है तो कहां है? इन राज्यों में हिंदू नहीं हैं क्या? ऐसा सवाल भी संजय राऊत ने पूछा। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के क्या देश के भी नेता नहीं हैं, ऐसा तंज उन्होंने कसा। वर्तमान में विरोधियों पर साजिश के तहत शुरू हुई कर्रवाइयों का विरोध करते हुए हमारी सरकार आने पर इसका जवाब पूछा जाएगा, ऐसी चेतावनी भी उन्होंने इस दौरान दी।

केवल एकत्र आए तो भाजपा की सौ सीटें घटी
भाजपा की तरफ से इससे पहले दावा किया जा रहा था कि लोकसभा चुनाव में वे ४०० सीटें जीतेंगे। लेकिन शुक्रवार को पटना में सभी विपक्ष के एकसाथ आने के तुरंत बाद भाजपा की १०० सीटें कम हो गई हैं। ये बयान खुद अमित शाह ने दिया है। हमारे एकसाथ आने पर तुमने डेढ़ सौ का आंकड़ा पार किया तो भी बहुत होगा, ऐसा तंज भी उन्होंने कसा।

अन्य समाचार

पहला कदम