रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
दहिसर- पूर्व स्थित राजश्री वैंंक्वेट हाल में शिव महापुराण का आयोजन 6 जनवरी से शुरू हुई ।शिव महापुराण की यह महाकथा शाम 3 बजे से 7 बजे तक सुनी जा रही है। इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने भव्य आयोजन का हिस्सा बनकर भगवान शिव की महिमा को सुना और पूजा अर्चना की।
कथा का आयोजन पिपलेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट और सांई शक्ति महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। इस कथा का वाचन गुजरात के राजुला के राज पराडा से पधारे पं. हार्दिक भाई ओझा (भाई जी) ने किया। कथा का समय प्रतिदिन शाम 3 बजे से 7 बजे तक रखा गया था, जिसमें भक्तों ने शिव महापुराण के तत्वों को गहरे श्रद्धा भाव से सुना।
कथा के शुभारंभ से पहले दहिसर पूर्व स्थित कृष्ण मंदिर से पिपलेश्वर महादेव मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व सुभद्रा बेन पांचाल ने किया, और इसमें प्रतिभा बेन पारिख, रुपलबेन पांचाल और सांई शक्ति महिला मंडल के सदस्यों ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार अनिल पांडेय, पत्रकार रवीन्द्र मिश्रा, जनसेवा बैंक दहिसर ब्रांच की प्रबंधक कुड़तकर, सहायक प्रबंधक चैतन्य पवार, और पिपलेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष रमेश पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर हर्षद भाई सल्ला, हरदेव भाई ओझा, महेश भाई ओझा, हरेश भाई, श्री राम जानकी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शंभूनाथ मिश्रा, महामंत्री अमित कुमार झा, गिनिज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज घंटा पान के मालिक विनोद तिवारी, कांग्रेस के पदाधिकारी मुनि राम तिवारी, हिंदुस्तान प्रहरी के संपादक घनश्याम तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।