मुख्यपृष्ठनए समाचारछेड़छाड़ करनेवाले ऑटोरिक्शा चालक को शिवसैनिकों ने सिखाया सबक!

छेड़छाड़ करनेवाले ऑटोरिक्शा चालक को शिवसैनिकों ने सिखाया सबक!

मुंबई। विद्या विहार रेलवे स्टेशन पूर्व में ऑटोरिक्शा स्टैंड है। ज्यादातर ऑटोरिक्शा शेयरिंग में चलते हैं, जो राजावाड़ी अस्पताल और सोमैया कॉलेज तक जाते हैं। विद्या विहार रेलवे स्टेशन से उतरकर राजावाड़ी अस्पताल की  अधिकांश महिला डॉक्टर,  नर्स तथा अन्य महिला स्टाफ अस्पताल के लिए ऑटोरिक्शा पकड़ती हैं। विद्या विहार रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टैंड पर कुछ नशेड़ी और मजनू टाइप के ऑटो चालक अस्पताल की इन महिला कर्मचारियों से अक्सर छेड़छाड़ और अश्लील इशारे करते रहते हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि ये ऑटो चालक महिलाओं पर भद्दे तथा द्विअर्थीय कॉमेंट करते हैं। इसमें से एक ऑटो चालक पिछले १५ दिनों से कपड़े निकालकर महिलाओं को गलत इशारे करता था। इसकी कई शिकायतें महिला कर्मचारियों ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के घाटकोपर विधानसभा के पूर्व विभागप्रमुख प्रकाश वाणी से की थीं। प्रकाश वाणी ने महिलाओं के साथ मिलकर ऑटोरिक्शा चालक को पकड़ा। उस समय भी नशे में धुत ऑटोरिक्शा चालक कपड़े उतार कर अश्लील कृत्य कर रहा था। जिसके बाद शिवसैनिकों ने उसकी जमकर पिटाई की और बाद में उसे तिलक नगर पुलिस के हवाले कर दिया। उक्त ऑटोरिक्शा चालक को पकड़ने में विलास लिगड़े, महादेव राक्षे, सचिन भांगे, अजिंक्य, सागर सोनवणे, चंद्रकांत हलदनकर सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और विभाग के शिवसैनिक मौजूद थे।

अन्य समाचार

आया वसंत