मुख्यपृष्ठनए समाचारशिवराय प्रतिमा मामला : कभी मिट्टी से भी गणपति की प्रतिमा बनाई...

शिवराय प्रतिमा मामला : कभी मिट्टी से भी गणपति की प्रतिमा बनाई है? अंबादास दानवे ने सीएम से किए चार सवाल

सामना संवाददाता / मुंबई
सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले पर बनी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिर गई। विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने तंज भरे शब्दों में कहा है कि क्या कभी मिट्टी से गणपति की प्रतिमा बनाई है? इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से चार सवाल भी पूछे हैं। अंबादास दानवे ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर मुख्यमंत्री से तीखे सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही हम राजकोट किले में पहुंचे, वैसे ही मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा मामले में एक समिति नियुक्त कर दी। यह महाराष्ट्र की भावना से जुड़ा होने के कारण कुछ विषय रख रहा हूं। अगर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवराय से लगाव होगा, तो वे इसका जवाब जरूर देंगे। वास्तुकार और मूर्तिकार दो अलग चीजें हैं। क्या? यहां लगनेवाली मूर्ति की ऊंचाई का कोई वैज्ञानिक अध्ययन हुआ था क्या? राजकोट में अभी की मौजूदा निर्माण सामग्रियों का इस्तेमाल राजकोट किले के मूल खंडहरों को पार करके किया गया था क्या? आदि सवाल दानवे ने किए हैं।

अन्य समाचार