इंडियन प्रीमियर लीग २०२५के ५४वें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस)का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में संपन्न हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का पैâसला किया। पंजाब किंग्स ने २० ओवर में ५ विकेट पर २३६ रन बनाए। पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने अर्धशतक जड़ा। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर, जोश इंग्लिस और शशांक सिंह ने बेहतरीन पारी खेली। मयंक यादव और आवेश खान की खूब कुटाई हुई। प्रभसिमरन सिंह ने ९१ रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने ४५, शशांक सिंह वे १५ गेंद पर नाबाद ३३ और जोश इंग्लिस ने १४ गेंद पर ३० रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने ५ गेंद पर १५ रन बनाए। प्रियांश आर्या ने १ रन बनाए। वहीं एलएसजी के लिए आकाश सिंह और दिग्वेश राठी ने २-२ विकेट लिए। प्रिंस यादव ने १ विकेट लिए। मयंक यादव ने ६० और आवेश खान ने ५७ रन दिए। लखनऊ की प्लेइंग ११ में आकाश सिंह को मौका मिला। पंजाब किंग्स की प्लेइंग ११ में मार्कस स्टोइनिस की वापसी हुई। पंजाब की टीम १३ अंक के साथ चौथे नंबर पर है। लखनऊ की टीम १० अंक के साथ छठे नंबर पर है। दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है।