मुख्यपृष्ठनए समाचारभिवंडी से छह माह का बच्चा चुराकर झारखंड में दो लाख रुपए...

भिवंडी से छह माह का बच्चा चुराकर झारखंड में दो लाख रुपए में बेचा

• दुधमुंहा बच्चे को पुलिस ने सकुशल बचाया
• महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
सामना संवाददाता / भिवंडी
भिवंडी के न्यू आजाद नगर इलाके से छह माह के बच्चे के अपहरण की गुत्थी को पुलिस ने मात्र १६ दिन में सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने बच्चे का अपहरण कर खरीद फरोख्त करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह की सरगना महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने बच्चे को झारखंड के नक्सलाइट इलाके में दो लाख रुपए में बेच दिया था, जिसे सकुशल बरामद कर पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कलेजे के टुकड़े को वापस पाकर जहां मां बाप के चेहरे खिल उठे। वहीं उन्होंने बच्चे को तत्परता से बचाने वाले पुलिस वालों का आभार व्यक्त किया।
भिवंडी के शांतिनगर पुलिस स्टेशन में आयोजित प्रेस कांप्रâेंस में डीसीपी नवनाथ ढवले ने बताया कि शांतिनगर के न्यूआजाद नगर में रहने वाले शाहबाज अंसारी व उनकी पत्नी शहाना अंसारी १४ अप्रैल की सुबह को ईद के लिए शॉपिंग करने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने छह माह के बच्चे को अपने प्रâेंड के यहां छोड़ दिया था। जब दोनों मार्वेâट से १२ बजे लौट कर आए तो उनका मासूम बच्चा गायब था, सभी ने पहले आस-पास बच्चे की तलाश की। जब बच्चे का कहीं कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने शांतिनगर पुलिस स्टेशन में अपने बच्चे के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अज्ञात व्यक्ति पर अपहरण का केस दर्ज कर बच्चे की तलाश में जुट गई।
बच्चे की तलाश हेतु दो पुलिस टीमों का गठन
पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले के मार्गदर्शन में शांतिनगर पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए पहले दो टीमों का गठन किया। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद व मुखबिरों की सूचना पर इसी इलाके में रहने वाले अफरोज अबूबकर शेख (२६) को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में बताया कि बच्चे के अपहरण की घटना को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। एक आरोपी इस वक्त झारखंड राज्य जाने की तैयारी में है। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने तत्काल कल्याण स्टेशन पहुंचकर ट्रेन पकड़ने की तैयारी कर रहे शंभु सोमाराम साव (५०) को गिरफ्तार कर लिया है। उसने कड़ाई से पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि उन्होंने बच्चे का अपहरण कर उसे झारखंड राज्य के गिरडी जिले के जितकुंडी गांव में मंजूदेवी साव (३४) नामक महिला को दो लाख रुपये में बेच दिया है। तत्पश्चात शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शंकर इंदलकर के मार्गदर्शन में क्राइम पी.आर्इं। विक्रम मोहिते व उनकी टीम तत्काल झारखंड के लिए रवाना हो गए।

अन्य समाचार