मुख्यपृष्ठनए समाचारम्हाडा भवन का गिरा स्लैब, छुट्टी ने बचा ली बड़ी घटना! कहा...

म्हाडा भवन का गिरा स्लैब, छुट्टी ने बचा ली बड़ी घटना! कहा गए रिपेरिंग के ३० करोड़ ?

नागेंद्र शुक्ला/मुंबई

आम नागरिकों को घर मुहैया करानेवाली म्हाडा कार्यालय अपनी जर्जर हालत पर आसू बहा रहा है। लगातार हो रही मूसलाधार बरसात के चलते म्हाडा कार्यालय जगह-जगह लिकेज और और पानी गिर रहा है। इसी चलते दो दिन पूर्व म्हाडा का प्रवेश द्वार का छज्जा गिर गया उस दिन छुट्टी होने के नाते बड़ी घटना टल गई। वहीं म्हाडा पिछले प्रशासन पांच वर्षों से ३० करोड़ रुपया रिपेरिंग में फूंक चुका है और अभी भी कार्य जारी है। बावजूद छज्जा और लिकेज बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। रिपेयरिंग पर फूंके ३० करोड़ पर अब प्रश्नचिह्न लग रहा है।
गौरतलब है कि म्हाडा प्रति वर्ष पूरे महाराष्ट्र में हजारों घरों की लॉटरी निकाल आम नागरिकों को सस्ते दर पर घर मुहैया कराती है। वहीं दूसरी ओर बांद्रा म्हाडा कार्यालय जर्जर और लीकेज की समस्या पर आंसू बहा रहा है। म्हाडा के अधिकारी लीकेज के चलते अपने कार्यालय बदल रहे हैं। पांच वर्षों से म्हाडा के कार्यालय का रिपरिंग निरंतर जारी है, जिसमें अधिकारी के मुताबिक, अभी तक तकरीबन ३० करोड़ रुपए रिपेयरिंग में खर्च हो चूके हैं। म्हाडा कार्यालय में सभी मंजिलों पर लिकेज जारी है। कहीं-कहीं कर्मचारियों ने बाल्टी रख कर काम करने को मजबूर हैं। यहां तक सह मुख्य अधिकारी के केबिन में पानी गिर रहा है। पिछले दिनों म्हाडा का मुख्य प्रवेश द्वार का छज्जा गिर गया था छुट्टी का दिन होने से बड़ी घटना टल गई। इसके पहले म्हाडा सचिव के कार्यालय में भी छत का छज्जा गिरने से अफरा तफरी मच गई थी।

अन्य समाचार