मुख्यपृष्ठनए समाचार...तो नाराज मुख्यमंत्री शिंदे चले अपने गांव! ... तीन दिन मनाएंगे अवकाश

…तो नाराज मुख्यमंत्री शिंदे चले अपने गांव! … तीन दिन मनाएंगे अवकाश

सामना संवाददाता / मुंबई
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भाजपा से नाराज चल रहे हैं। शिंदे की नाराजगी का कारण भाजपा के दिल्ली नेताओं का आदेश बताया जा रहा है। बताया जाता है कि भाजपा के हाई कमान ने शिंदे को इस्तीफा तैयार रखने का आदेश दिया है। इसके बाद से शिंदे नाराज बताए जा रहे हैं। इसीलिए शिंदे अपने गांव चले गए और वे वहां तीन दिन अवकाश मनाएंगे, ऐसी चर्चा राजनीतिक गलियारे में शुरू है।
पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हुई हैं। इस दरम्यान राकांपा के वरिष्ठ नेता अजीत पवार कुछ विधायकों के साथ भाजपा को समर्थन देंगे, ऐसी चर्चा शुरू थी। हालांकि, अजीत पवार ने मीडिया के सामने स्पष्ट किया था कि आजीवन राकांपा में रहूंगा और शरद पवार के मार्गदर्शन में काम करूंगा। इन सब के बावजूद शिंदे को मुख्यमंत्री पद से हटाने की चर्चा दिल्ली में जोरों पर शुरू थी। ऐसी परिस्थिति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तीन दिन के लिए अपने गांव चले गए हैं।
शिंदे के अचानक गांव जाने से राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार शुरू है। एकनाथ शिंदे की नाराजगी के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पांच शब्दों में उत्तर देकर मामले को टाल दिया। दूसरी ओर शिंदे गुट के नेता और उद्योग मंत्री उदय सावंत ने भी शिंदे की नाराजगी पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। मुख्यमंत्री नाराज होकर गांव निकल गए हैं क्या? मीडिया के इस सवाल पर उदय सावंत ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गांव में मेला है। गांव के मेले में जाने पर मुख्यमंत्री नाराज हैं, ऐसा कोई कह रहा है तो उसका सार्वजनिक सत्कार किया जाना चाहिए। दिल्ली में मुख्यमंत्री बदलने के लिए बैठक हो रही है, ऐसी राजनीतिक गलियारे में चर्चा है। मीडिया के इस सवाल पर उदय सावंत ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्रों में पिछले आठ दिनों से विभिन्न चर्चाएं शुरू हैं, जिनमें कोई तथ्य नहीं है। जब वास्तविकता आएगी, तो हम विचार करेंगे।
नागपुर में लगे भावी मुख्यमंत्री के पोस्टर!
महाराष्ट्र में सियासी हलचल जारी है। इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मीडिया से बातचीत करते हुए देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चाहते हैं कि देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री होना चाहिए, लेकिन आज की असलियत यह है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं। इस बीच नागपुर में फडणवीस को भावी सीएम बताते हुए पोस्टर लगाए गए हैं। बता दें कि इस समय देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं और भाजपा अध्यक्ष का बयान ऐसे समय में आया है, जब राज्य में सियासी हलचल तेज है।

अन्य समाचार