मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिसमाज-संस्कृति : बस चलाने की मांग

समाज-संस्कृति : बस चलाने की मांग

बस चलाने की मांग
ठाणे। स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र आव्हाड के मार्गदर्शन में परिवहन समिति सदस्य एवं मुंब्रा-कलवा राकांपा अध्यक्ष शमीम खान के प्रयास से मुंब्रावासियों के लिए कई रूटों पर बस सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। वर्तमान में रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। रोजेदारों की सुविधा के लिए मुंब्रा से भारत गियर तथा मुंब्रा से भिवंडी के लिए परिवहन बस सेवा की कई स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। इसके लिए मुंब्रा प्रवासी संघ ने शमीम खान के कार्यों की सराहना की है और उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया है। मुंब्रा प्रवासी संघ के एड. अब्दुल्ला पठान तथा रफीक शेख ने शमीम खान को एक ज्ञापन देकर मुंब्रा से पनवेल कालसेकर कॉलेज तक परिवहन बस सेवा की एक एसी बस चलाने की मांग की है। इसके अलावा मुंब्रा प्रवासी संघ ने कलवा की तरह मुंब्रा में भी आधुनिक स्तर के बस स्टैंड का निर्माण करवाने, मुंब्रा से मीरा रोड तक बस चलाने, स्टैंड के सामने होने वाली अवैध पार्विंâग पर कार्रवाई करने तथा बस स्टैंडों पर बसों का टाइमटेबल लगवाने की मांग की है।
रक्तदान शिविर का आयोजन
भायंदर। संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में संत निरंकारी सत्संग भवन भायंदर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की निष्काम भाव से मानव सेवा करते रहने की शिक्षा को अपनाते हुए भायंदर एवं मीरा रोड से २०५ निरंकारी भक्तों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया। संत निरंकारी रक्त पेढ़ी, विले पार्ले, मुंबई द्वारा रक्त संकलन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन मीरा-भायंदर महानगरपालिका के आयुक्त दिलीप ढोले ने किया। उन्होंने निरंकारी मिशन की मानवता की शिक्षा एवं मानव सेवा की प्रशंसा की। इस अवसर पर शिवसेना के पूर्व नगरसेवक प्रवीण पाटील विशेष रूप से उपस्थित थे। मंडल के स्थानीय सेक्टर संयोजक हिम्मत भाई के मार्गदर्शन में स्थानीय सेवादल यूनिट के सहयोग से इस शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

अन्य समाचार