मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिसमाज-संस्कृति : अग्नि पीड़ितों को आर्थिक मदद

समाज-संस्कृति : अग्नि पीड़ितों को आर्थिक मदद

अग्नि पीड़ितों को आर्थिक मदद
मालाड। प्रजापति समाज विकास मंडल रजि.राष्ट्रीय सामाजिक संस्था की टीम द्वारा अप्पा पाड़ा मालाड-पूर्व में अग्निकांड से प्रभावित लोगों को संस्था की तरफ से आर्थिक मदद की गई। संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रभावित लोगों को आगे भी सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीपी प्रजापति, महासचिव विनोद प्रजापति, नई मुंबई अध्यक्ष इंद्रजीत प्रजापति, थाने जिला अध्यक्ष गजेंद्र प्रजापति, रायगड़ जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ परदेसी प्रजापति सहित कई सदस्य मौजूद थे।

होली स्नेह सम्मेलन आयोजित
ठाणे। ठाणे शहर के घोडबंदर रोड स्थित माय टर्न होटल में क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट ने होली स्नेह सम्मेलन मनाया। इस दौरान संस्था का विस्तार भी किया गया। संस्था के संस्थापक विनय कुमार सिंह ने कहा कि संस्था का विस्तार करते हुए नए सदस्यों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि रितेश सिंह (महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष), हितेश सिंह (मुंबई अध्यक्ष), दीपक सिंह (मुंबई उपाध्यक्ष), नरेंद्र सिंह (ठाणे जिल्हा संपर्क प्रमुख), महिला शक्ति के रूप में डॉ रजनी सिंह (उपाध्यक्ष), सोनू मनोज सिंह (सचिव), त्रिलोकी सिंह (अध्यक्ष कल्याण शहर) जगदंबा सिंह (सचिव), अमर सिंह रघुवंशी (अध्यक्ष संस्कृति कला) के पद पर नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में सत्कार मूर्ति के रूप में ओपी सिंह, आरपी सिंह, जेपी सिंह, डॉ. बलवंत सिंह, डॉ सीपी सिंह, कंचन सिंह, उदयप्रताप सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। संस्था की महिला अध्यक्षा मनीषा सिंह ने कहा कि कार्यक्रम संस्था के मार्गदर्शक प्रभाकर सिंह (पप्पू) व रवि सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

अन्य समाचार