मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिसमाज-संस्कृति : जयकांत हिरानी का सम्मान

समाज-संस्कृति : जयकांत हिरानी का सम्मान

जयकांत हिरानी का सम्मान
मुंबई। हाल ही में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। समाज सेवा व मानव सेवा में पिछले ४२ सालों से कार्यरत ७४ वर्षीय समाजसेवी जयकांत हिरानी को ‘राष्ट्रीय अभिमान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। कोरोना संकट के समय भी साल के ३६५ दिन जयकांत हिरानी और उनकी टीम ने प्रतिदिन भोजन और अनाज का वितरण किया था। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जिंदा शहीद के नाम से विख्यात एम.एस. बिट्टा, गायिका उषा मंगेशकर उपस्थित थीं। इस अवसर पर आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, एड. सुलेमान भीमानी, डॉ. विनय जैन, जांबाज सैनिक मधुसूदन सुर्वे और मंगेश नाईक को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासेवा के वाइस प्रेसिडेंट सुनील शर्मा ने किया, जबकि राजेश उपाध्याय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और आभार प्रकट किया।

पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
मुंबई। मालाड-पूर्व अप्पापाडा इलाके की झोपड़पट्टी में लगी आग से सैकड़ों परिवार पूरी तरह से तबाह हो गए, जिन्हें राहत देने के लिए ‘मी वाडार महाराष्ट्राचा’ के मुंबई अध्यक्ष बाबण्णा कुशालकर के मार्गदर्शन में १०५ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की गई। अप्पापाडा इलाके में भीषण आग लगने से सैकड़ों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। विजय दादा चौगुले द्वारा स्थापित सामाजिक संस्था ‘मी वाडार महाराष्ट्राचा’ के मुंबई अध्यक्ष बाबण्णा कुशालकर, मनोहर बंदपट्टे, संपर्क प्रमुख सुधीर भाऊ पवार, प्रमुख मार्गदर्शक राजू सांडू, मुंबई कार्याध्यक्ष राजू जाधव, अजय शेलार, रमेश धोत्रे, पांडू शेलार, संजय जाधव, चंद्रकांत मंजाल, जयवंत काटे और विशेष सहयोगी तहसीलदार विनोद धोत्रे सहित अप्पा पाडा मालाड मदद कमिटी के डॉ. वसंत वल्यापोर, दिनेश जाधव, संजय ईरकल, अक्षय जाधव, सुजाता माने के सहयोग से राहत सामग्री वितरित की गई। इस दौरान सुधीर पवार, अशोक पवार और जिलाध्यक्ष सतराज वारकर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अन्य समाचार