कर्जत में समुद्री प्रशिक्षण केंद्र शुरू
मुंबई। विश्व की अग्रणी और हांगकांग मुख्यालय वाली जहाज प्रबंधन कंपनी, एंग्लो-ईस्टर्न ग्रुप चालू वर्ष में कुशल भारतीय नाविकों के अपने मौजूदा संबंध का विस्तार करना चाहता है। दरअसल, भारत को अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग उद्योग के लिए प्रशिक्षित समुद्री जनशक्ति का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता माना जाता है। मर्चेंट नेवी में करियर महाराष्ट्र के छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यही वजह है कि एंग्लो-ईस्टर्न ग्रुप ने कर्जत में समुद्री प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की है। एंग्लो-ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष प्रधान ने कहा कि हमारे पास भारतीय संचालन के माध्यम से मौजूदा समय में कम से कम १,००० भारतीय नाविक हैं। उन्होंने कहा कि एंग्लो-ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट इंडिया के कार्यालय मुंबई, नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, कोच्चि, लखनऊ और चंडीगढ़ में स्थित हैं।
सॉल्वे बिजनेस गेम में ऋषिका का चयन
मुंबई। आईआईटी मुंबई बीटेक की छात्रा ऋषिका राय का चयन सॉल्वे बिजनेस गेम प्रतियोगिता में हुआ है, यह आयोजन बेल्जियम में होगा। यूरोप की सबसे प्रसिद्ध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए ऋषिका को तीन राउंड की स्क्रीनिंग को पार करना पड़ा। बता दें कि ऋषिका मूल रूप से गाजीपुर जिले के पाली की निवासी हैं। उनके पिता राजेश राय को हाल ही में आईटीआई लिमिटेड बंगलुरु का सीएमडी बनाया गया। ऋषिका ने बताया कि ब्रुसेल्स में होने वाली इस प्रतियोगिता में तीन बड़ी कंपनियों द्वारा चुनौतियां दी जाएंगी। इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में दुनियाभर से २५ देशों के १२० प्रतिभागी भाग लेंगे। मैक्ंिकजे एंड कंपनी, बीडीओ और एसएनसीडी कंपनियों के द्वारा कॉन्फ्रेंस में विभिन्न देशों के प्रतिभागियों की टीम बनाकर वर्तमान चुनौतियों पर आधारित केस स्टडी गेम हल करने के लिए दिया जाएगा।