मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिसमाज-संस्कृति : सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन

समाज-संस्कृति : सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन

सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन
मुंबई। टिटवाला-पूर्व स्थित पारस भवन पर राकांपा के वरिष्ठ नेता पारसनाथ तिवारी की स्वर्गीया माताजी श्यामादेवी रामसकल तिवारी की ९वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ व महाप्रसाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुराग त्रिपाठी, अनिल गलगली, प्रकाश मुथा, सुरेंद्र मिश्र, कमलेश तिवारी, विश्वनाथ दूबे, बबन चौबे, चंद्रकांत मिश्रा, विजकुमार सिंह, मुरारी त्रिपाठी, महेश द्विवेदी, रोहित शुक्ला, अरविंद मिश्रा, संदीप तिवारी, अजय मिश्रा, स्वामीनाथ शुक्ला, प्रमोद तिवारी, एड. उमाशंकर पांडेय, लक्ष्मीकांत शुक्ला, प्रवीन पटनायक, नितिन मिश्रा सहित अनेक गणमान्य ने स्व. श्यामा देवी की प्रतिमा को नमन कर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम का आयोजन श्यामादेवी एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित पीटीआर एस इंग्लिश हाई स्कूल व होली जोन किड्स प्री प्राइमरी स्कूल द्वारा किया गया। वैकुंठ नाथ तिवारी ने अपनी सुरीली आवाज के साथ सुंदरकांड पाठ कर आयोजन में आए हुए लोगों का मन मोह लिया।

जाम खत्म करने के लिए संभाला मोर्चा
मुंब्रा। मुस्लिम बहुल मुंब्रा में रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। अलग-अलग तरह के खान -पान की दुकानें सज चुकी हैं। मुंब्रा के बीचोंबीच एक सड़क है, जिसके दोनों तरफ मुंब्रा बसा हुआ है। एकमात्र सड़क के किनारे बाजार लग रहें हैं, जहां खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मुंब्रा बायपास की मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से ज्यादातर वाहनों की आवाजाही मुंब्रा मार्ग से हो रही है। निजी वाहनों तथा ऑटो-रिक्शों की वजह से जगह-जगह यातायात जाम की समस्या पैदा हो गई है। यह समस्या इतनी विकट हो गई है कि पुलिस वाले भी नही संभाल पा रहे हैं। नागरिकों की परेशानी को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मरजिया शानू पठान अपने अन्य साथी कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतर आए हैं। उनका कहना है कि मुंब्रा में ट्रैफिक पुलिस वालों की कमी है। मुंब्रा के गुलाब पार्क, अमृत नगर बाजार आदि में सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम की समस्या है। सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते लोगों को कठिनाइयों से मुक्ति दिलाना हम लोगों की भी जिम्मेदारी है।

अन्य समाचार