मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिसमाज-संस्कृति : सिलाई मशीनों का वितरण

समाज-संस्कृति : सिलाई मशीनों का वितरण

सिलाई मशीनों का वितरण
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अंधेरी स्थित डी. एन. नगर के ओरियंटल होटल मे गरजू जरूरतमंद महिलाओं को आर.आर.फाउंडेशन की ओर से सिलाई मशीनें, कैटरिंग से जुड़ी सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष महक चौधरी की ओर से सक्षम नारियों का सम्मान भी किया गया। बता दें कि कोरोना काल के बाद लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, नौकरी की समस्यायों से लोग परेशान हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए महक ने कुछ ऐसी जरूरतमंद महिलाओं का चयन किया और उनकी मदद की। इस मौके पर शिवरणरागिणी संगठित-असंगठित कामगार सेना की संस्थापक अध्यक्षा मनीषा गुरव-मोहिते, लेखिका व समाजसेविका असिया भट्ट, आंगनवाड़ी शिक्षिका बोबडे, अभिनेत्री ज्योति यादव, डॉक्टर शाहीन, मनीषा तांबडे, स्मिता साबले मंच पर उपस्थित थीं।

६०० छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
मुंबई। हाल ही प्रसिद्ध मार्शल आर्ट विशेषज्ञ चीता यजनेश शेट्टी ने ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर ६०० छात्राओं को मार्शल आर्ट के गुर सिखाए। इस विशेष आत्मरक्षा कार्यक्रम का आयोजन शेट्टी इंटरनेशनल स्कूल, पवई में किया गया था। इस अवसर पर सीजेकेडी ग्रेडिंग परीक्षा में शामिल होने वाले छात्राओं को बेल्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। चीता यजनेश ने सभी को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ की शुभकामना देते हुए कहा, ‘सिर्फ महिला दिवस मनाने से महिलाओं के जीवन में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इसके लिए उन्हें आत्मनिर्भर भी बनना होगा और सभी को ठोस कदम उठाने होंगे। सभी को महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलनी चाहिए, तभी हमें सही मायने में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का अधिकार होगा।’ वैसे चीता यजनेश शेट्टी ने निर्भय महिला सशक्तीकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग १० लाख महिलाओं को प्रशिक्षित किया है।

अन्य समाचार