मुख्यपृष्ठग्लैमरटूटे दिल की कहानी

टूटे दिल की कहानी

नहीं… नहीं… शीर्षक पढ़कर अगर आप सोच रहे हैं कि हम यहां पर आलिया भट्ट के टूटे दिल के दर्द की कहानी बताने वाले हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, एक्ट्रेस की आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के गाने `तुम क्या मिले’ की बात कर रहे हैं। दरअसल, गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। यह रोमांस नहीं, बल्कि टूटे दिल की कहानी को दिखा रहा है। बता दें कि ‘तुम क्या मिले’ सॉन्ग में आलिया यानी रानी की नजरें अपने प्यार यानी रॉकी को ढूंढ़ती नजर आती हैं। ‘तुम क्या मिले’ गाने में बर्फीली वादियों के बीच आलिया और रणवीर सिंह का रोमांस लोगों को खूब इंप्रेस कर रहा है। फिल्म का नए गाने `तुम क्या मिले’ को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। कश्मीर के बर्फीले पहाड़ों के बीच दोनों का रोमांस देखने कहर ढा रहा है। शिफॉन साड़ी में आलिया का बर्फ के बीच रोमांटिक अंदाज में नजर आना बॉलीवुड के टिपिकल अंदाज को दर्शाता नजर आ रहा है।

अन्य समाचार

बोले तारे