मुख्यपृष्ठनए समाचारज्वैलर्स के खाते में पहुंची सुनील पाल की फिरौती! ... मुंबई पुलिस ने...

ज्वैलर्स के खाते में पहुंची सुनील पाल की फिरौती! … मुंबई पुलिस ने मेरठ के दो एकाउंट किए फ्रीज

-२ दिन पहले कॉमेडियन को किया गया था किडनैप
सामना संवाददाता / मुंबई
मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के किडनैप मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सुनील पाल से फिरौती लेने के बाद किडनैपर्स ने उन्हें छोड़ दिया था और फिर उन रुपयों से ज्वैलरी खरीदी। अब पुलिस ने इस बात का खुलासा करते हुए मेरठ के दो ज्वैलर्स के खाते फ्रीज कर दिए हैं।
बता दें कि मेरठ सिटी के एसपी आयुष विक्रम ने यह जानकारी दी है। उनका कहना है कि मुंबई पुलिस ने दो ज्वैलर्स के एकाउंट फ्रीज कर दिए। आयुष विक्रम ने बताया कि कुछ दिन पहले थाने में ज्वैलर्स ये तहरीर दी थी कि उनके एकाउंट मुंबई पुलिस ने फ्रीज कर दिए हैं, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने मुंबई पुलिस से बात की तो उन्होंने कहा कि ये एकाउंट ऑनलाइन फ्राॅड के चलते फ्रीज किए गए थे।
किडनैपर्स से लिंक थे
ज्वैलर्स के एकाउंट!
-सुनील पाल किडनैपिंग कांड में बड़ा खुलासा

सामना संवाददाता / मुंबई
सुनील पाल किडनैपिंग कांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। मेरठ के ज्वैलर्स के एकाउंट का लिंक कॉमेडियन सुनील पाल के किडनैपर्स से था। यही कारण था कि मुंबई पुलिस ने इन एकाउंट्स को फ्रीज कर दिया था। मेरठ के एसपी ने बताया कि अभी फिलहाल ये फ्रीज हटा दिया गया है, लेकिन इसमें जो पैसे यूज हुए उसे लिंक पर रखा गया है। इसमें अभी जांच जारी है।
एसपी ने ये भी कहा कि ज्वैलर्स ने ये रकम ६ लाख बताई है। इसके आगे अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस का कहना है कि ये एकाउंट किसी फ्राॅड से लिंक्ड है। इसी के चलते ही एकाउंट फ्रीज किए गए थे। इससे पहले मिली जानकारी के अनुसार, सुनील पाल को अपहरण करने के बाद मेरठ में छोड़ा गया था, वहीं किडनैपर्स ने फिरौती वसूलने के बाद वहां के एक ज्वैलरी शॉप से कुछ आभूषण भी खरीदे थे, जिसकी पेमेंट सुनील पाल के एकाउंट से ऑनलाइन कराई गई थी। इसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई और उसने मामले में जांच शुरू कर दी। साथ ही पुलिस ज्वेलरी शॉप के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

अन्य समाचार