मुख्यपृष्ठनए समाचारसुप्रिया सुले का शिंदे सरकार पर हमला ...खोकेबाजी के चलते `मति' व...

सुप्रिया सुले का शिंदे सरकार पर हमला …खोकेबाजी के चलते `मति’ व `गति’ दोनों गई

सामना संवाददाता / मुंबई
‘घाती’ सरकार के शासन में कानून सुव्यवस्था की धज्जियां उड़ गई हैं। इसी के साथ ही सरकारी बाबुओं में भी काम के प्रति ईमानदारी खत्म होती हुई दिखाई दे रही है। खुद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ही इस बात को कबूल करते हुए कहा है कि हमारी सरकार में फाइलें घोंघे की तरह आगे बढ़ रही हैं। फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए धक्का मारना पड़ रहा है। इस पर राकांपा (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने ‘घाती’ सरकार पर जोरदार हमला किया है। इसके साथ ही सुप्रिया सुले ने अपने ट्वीट में कहा कि महान समाज सुधारक क्रांतिसूर्य महात्मा जोतिराव फुले का दूरदर्शी कथन था कि ‘शिक्षा के बिना मति चली गई। मति के बिना नीति चली गई। नीति के बिना गति चली गई। गति के बिना वित्त चली गई। इतना अनर्थ एक अज्ञानता से हुआ। खोकेबाजी से अज्ञानता की सारी महिमाएं हुई है। इस खोकेबाजी के कारण सरकार की मति चली गई, गति चली गई इसीलिए उद्योग दूसरे राज्यों में जाने लगे हैं यानी वित्त चला गया। वित्त नहीं है इसलिए किसान, गरीब जनता, शोषित, वंचितों का हक यह सरकार नहीं दे सकती है। सुप्रिया सुले ने महायुति सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि महायुति की यह सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह विफल रही है।
सांसद सुप्रिया सुले ने सोमवार की सुबह सोशल नेटवर्विंâग साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने देवेंद्र फडणवीस और उनके बयान को आधार बनाते हुए सरकार पर जमकर बरसी हैं। सुले ने कहा कि चलो अच्छा हुआ कि खुद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कह दिया कि उनकी सरकार की रफ्तार घोंघे की तरह है।

अन्य समाचार