संदीप पांडेय
मुंबई जैसे शहर में अधिकतर लोग घर के खाने की बजाय बाहर के खाने पर निर्भर रहते हैं। इसका मुख्य कारण उनके ऑफिस का समय है। कई लोग सुबह ही अपने घर से निकल जाते हैं। ऐसे में उनके लिए नाश्ता और टिफिन मिलना मुश्किल होता है। वहीं कुछ लोग अपने परिवार से दूर अकेले रह रहे हैं, जो खुद के लिए सुबह नाश्ता और खाना नहीं बना सकते हैं। आखिर में उन्हें बाहर के रेस्टोरेंट और वैâफे के भरोसे ही रहना पड़ता है। ऐसे में लोगों के सामने जो सबसे बड़ी समस्या खड़ी होती है वो है अच्छे रेस्टोरेंट का चुनाव करना। तो चलिए हम आपकी इसमें थोड़ी मदद कर देते हैं। अगर आप भी किसी अच्छे रेस्टोरेंट की तलाश कर रहे हैं तो दादर स्थित शिवाजी पार्क में वीर सावरकर मार्ग के बगल में स्थित राजा राजेश्वरी वेज रेस्टोरेंट सबसे बढ़िया विकल्प है।
गुरुवार के दिन दोपहर के समय हम शिवाजी पार्क के चैत्यभूमि में थे। जहां से हम अपनी स्वाद यात्रा पर निकल गए। हमें चैत्यभूमि के बेहद करीब पहला वेज रेस्टोरेंट राजा राजेश्वरी मिला। हमने अपनी भूख मिटाने के लिए अंदर एंट्री की। यहां पर हमने एक वेज थाली ऑर्डर की, जिसमें ३ चपाती, राइस, २ सूखी सब्जी, २ करी, दाल, कर्ड, १ स्वीट, पापड़ के साथ आचार भी था। खाना काफी स्वादिष्ट था। इस थाली के लिए हमें केवल १८० रुपए चुकाने पड़े। हमें विश्वास ही नहीं हुआ कि इतने कम दाम में इतनी वेराइटी और ऐसा स्वाद मिल जाएगा। इस रेस्टोरेंट में स्पेशल थाली भी है, जिसकी कीमत ३०० रुपए है। इसके अलावा यहां साउथ इंडियन क्लासिक फूड, इंडियन, चाइनीज और फास्ट फूड भी है। यह रेस्टोरेंट साल १९६१ से सुबह ७.३० से रात ११ बजे तक अपने कस्टमर्स की भूख मिटाता आ रहा है। इस रेस्टोरेंट में एसी और नॉन एसी की सुविधा के साथ-साथ होम डिलीवरी की व्यवस्था भी है।
यहां फास्ट रखने वालों के लिए पटैटो दही, साबूदाना वड़ा और पोटेटो चिप्स भी है।
डिश- पूरी भाजी, बटर रोटी, गार्लिक नॉन, स्टफ पराठा, कुलचा, पंजाबी पुरी, नर्गिस कोफ्ता, मलाई कोफ्ता, मशरूम मसाला, पनीर कुरमा, पनीर भुर्जी, पनीर बटर मसाला, पनीर मुगलई, रसम राइस, पनीर पुलाव, सांबर राइस, करी राइस, चीज पुलाव, डाल खिचड़ी, पालक खिचड़ी इत्यादि।
फास्ट फूड- सादा डोसा, मैसूर डोसा, चॉकलेट सादा डोसा, पाव भाजी मसाला, पनीर चीज मसाला डोसा, सैंडविच, पकौड़ा, उत्तप्पम, पिज्जा, मिसल पाव, इडली सांभर, कटलेट, उसल पाव, इत्यादि।
सूप- मंचाउ सूप, टोमैटो सूप, पालक सूप, नूडल सूप
पता- शॉप नं. ८, ९, अमरकुंज, ऑफ वीर सावरकर मार्ग, ३७७, शिवाजी पार्क, दादर-पश्चिम, मुंबई – ४०००२८
कॉन्टैक्ट नंबर-
२४४५३४७४ / ९०२२०८२२४४