मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिस्वरांकुर की ४६वीं संगीत संध्या अंधेरी में

स्वरांकुर की ४६वीं संगीत संध्या अंधेरी में

सामना संवाददाता / मुंबई

हिंदुस्थान में शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने वाली संस्था `स्वरांकुर’ अपने ४६वें शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन अंधेरी-पश्चिम में करने जा रही है। स्वरांकुर के अध्यक्ष पं. राजेंद्र बर्मन के अनुसार, अंधेरी-पश्चिम स्थित भवांस कॉलेज प्रांगण स्थित (एसपीजेएमआर) ऑडिटोरियम में शाम ६ बजकर ३० मिनट पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। १२ अगस्त की शाम आयोजित की जा रही इस शास्त्रीय संगीत संध्या में देश के नामी-गिरामी कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शास्त्रीय संगीत में रुचि रखनेवाले लोग कार्यक्रम संबंधित अधिक जानकारी हेतु स्वरांकुर के अध्यक्ष पं. राजेंद्र बर्मन से ९८९२९५२७८८ पर संपर्क कर सकते हैं।

अन्य समाचार

फेक आलिया