मुख्यपृष्ठविश्वतालिबान का तालीम विरोधी जिहाद : स्कूली छात्राओं को दे दिया जहर!

तालिबान का तालीम विरोधी जिहाद : स्कूली छात्राओं को दे दिया जहर!

•  ८० छात्राओं को अस्पताल में कराया गया भर्ती
• लड़कियों की शिक्षा का विरोधी है तालिबान
एजेंसी / काबुल
अगस्त २०२१ में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और स्वतंत्रता पर कार्रवाई शुरू करने के साथ ही तालिबान अब स्कूली छात्राओं पर कहर बरपा रहा है। लड़कियों को विश्वविद्यालय सहित छठी कक्षा से आगे की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने औैर महिलाओं को अधिकांश नौकरियों और सार्वजनिक स्थानों से प्रतिबंधित करने के बाद अब जहर देकर मारने की कोशिश कर रहा है। एक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि लगभग ८० लड़कियों को स्कूलों में जहर दिया गया, जिसके बाद वे सभी अस्पताल में भर्ती हैं। खबरों के मुताबिक, ये घटनाएं उत्तर में सर-ए-पुल प्रांत में शनिवार और रविवार को हुर्इं।

कक्षा १ से ६ तक की छात्राओं को दिया जहर
शिक्षा के प्रांतीय विभाग के निदेशक मोहम्मद रहमानी ने कहा कि संगचरक जिले में कक्षा १ से ६ तक की छात्राओं को जहर दिया गया था। उन्होंने कहा कि नसवान-ए-कबोद आब स्कूल में ६० और नसवान-ए-पैâजाबाद स्कूल में १७ और बच्चों को जहर दिया गया था। निदेशक ने कहा कि दोनों प्राथमिक स्कूल एक-दूसरे के करीब हैं और एक के बाद एक उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने छात्रों को अस्पताल में भर्ती कर दिया और अब वे सभी ठीक हैं। विभाग की जांच चल रही है और शुरुआती पूछताछ से पता चला कि किसी ने आपसी मतभेद के कारण उन स्कूला को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि लड़कियों को जहर वैâसे दिया गया या उन्हें किस तरह की चोटें आई हैं।

ईरान में भी हो चुकी है ऐसी घटना
इससे पहले नवंबर में पड़ोसी देश ईरान में भी ऐसी घटना हुई थी, जिसमें स्कूल जाने वाली कम उम्र की लड़कियों को जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी। हजारों छात्रों ने कहा कि वे इन घटनाओं में जहरीले धुएं से बीमार हो गए थे, लेकिन इस बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है कि इसके पीछे कौन हो सकता है?

अन्य समाचार