मुख्यपृष्ठस्तंभस्वाद यात्रा : मुंबई लाडू सम्राट की पावभाजी है मशहूर

स्वाद यात्रा : मुंबई लाडू सम्राट की पावभाजी है मशहूर

संदीप पांडेय
मुंबई का लालबाग एरिया को भगवान गणपति के लिए जाना जाता है। वहीं गणेश गल्ली के गणपति ‘मुंबई चा राजा’ भी काफी मशहूर हैं। गणेशोत्सव के दौरान भारी संख्या में लोग दूर-दूर से बाप्पा का दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने यहां आते हैं। यहीं गणेश गल्ली के बगल में मुंबई लाडू सम्राट होटल है, जिसके डिश काफी लोकप्रिय हैं। फूडी लोगों की भारी भीड़ होने की वजह से यहां हमेशा वेटिंग रहता है। अपनी स्वाद यात्रा के जरिए हम यहां इस होटल से और यहां के स्वादिष्ट डिशों से आपको रू-बरू करवाएंगे।
किसी कारणवश मैं लालबाग आया हुआ था। दोपहर का वक्त होने के कारण भूख जोरों से लग रही थी। सामने मुंबई का लाडू सम्राट होटल देखकर मैं वहां पहुंच गया, लेकिन वहां मौजूद भीड़ को देखकर मेरे होश उड़ गए। खैर, मैंने इंतजार करना मुनासिब समझा और अपना नंबर आने का इंतजार करने लगा। आधे घंटे बाद नंबर आने पर मैंने होटल में प्रवेश किया और एक टेबल पर बैठ गया। मेन्यू कार्ड देखने के बाद मैंने पावभाजी ऑर्डर किया। पावभाजी के आने के बाद मैंने जैसे ही उसका एक निवाला मुंह में डाला मेरा दिल बाग-बाग हो गया। इसके बाद मुझे समझ आया कि होटल के बाहर इतनी भीड़ क्यों लगी हुई है। भीड़ का राज ही इस होटल का टेस्टी डिश है। उसके बाद मैंने मोतीचूर का लड्डू ऑर्डर किया, जिसके टेस्ट ने मेरा मन मोह लिया।
हर बार की तरह इस बार भी मुझे इस होटल के बारे में और यहां के अन्य डिशों के बारे में अधिक जानने की रुचि हुई। अब मैं काउंटर पर पहुंच गया। होटल के मैनेजर ने बताया कि मुंबई लाडू सम्राट के ऑनर कमलाकर राक्षे हैं। इनके पिता मारुति राक्षे ने इस होटल की शुरुआत एक रूम से १९६७ में की थी। उस वक्त स्नैक्स, वड़ापाव और प्यूस मिलता था, लेकिन आज यहां महाराष्ट्रीयन फूड, उपवास के डिश, जैन फूड, साउथ इंडियन डिश, सैंडविच, बटाटा वड़ा, मिसल पाव, कोंथबीर वड़ी, जूस और लाडू सम्राट की खुद की बनाई हुई मिठाइयां मिलती हैं। इन दिनों नवरात्रि चल रहा है, जिसके लिए नवरात्रि फरहारी स्पेशल डिश में डोसा, मिसल, पूरी-भाजी और प्यूस मिलता है। यह होटल सुबह ७ बजे से रात के १० बजे तक अपनी सेवा देता है। मुंबई लाडू सम्राट का डिश जोमैटो पर उपलब्ध है। इसका एक ऑउटलेट कांदिवली में ग्रोवेल्स १०१, आकुर्ली रोड पर भी है।
डिश- बटाटा वड़ा, कोंथबीर वड़ी, आलू वड़ी, थालीपीठ, मिसल, उसल, वेज कटलेट, बटाटा वड़ा सांभर, बटाटा वड़ा मिसल, कांदाभजी, साबूदाना वड़ा, साबूदाना खिचड़ी, जैन वड़ा, जैन पोहे, जैन वड़ा मिसल, स्टीम इडली, इडली वड़ा, मेदू वड़ा, मसाला डोसा, पेपर मसाला डोसा, उत्तप्पा, राजगिरा पूरी-भाजी, बटाटा चिप्स, बटाटा टोस्ट, चीज टोस्ट सैंडविच, लाडू सम्राट स्पेशल ग्रील्ड, वेज चीज पिज्जा, चीज कांदा पिज्जा, चीज शिमला मिर्ची पिज्जा, मोसंबी जूस, मारामारी जूस, सफरचंद जूस।
एड्रेस- दुकान नं. १-२, हबिब टेरेस, लालबाग, मुंबई- ४०००१२
संपर्क सूत्र- ८६८६००२०१६, ९३२१२४३५५२

अन्य समाचार