संदीप पांडेय
खाने के शौकीन लोग कुछ नया ट्राई करने के लिए अक्सर गूगल और यूट्यूब पर नए-नए व्यंजन सर्च और स्क्रॉल करते रहते हैं। नागरिक अपने टेस्ट को बदलने के लिए कुछ फास्ट फूड ट्राई करते हैं। मुंबईकर छुट्टियों के दिन अपने परिजनों या दोस्तों के साथ होटल और रेस्टोरेंट में खाने के लिए जाते हैं। मुंबई जैसे शहर में कई ऐसे भी हैं, जो सुबह जल्दी कार्यालय निकलने के चक्कर में घर से टिफिन तक नहीं ले जा पाते हैं। ऐसे में उन्हें नाश्ता व लंच के लिए होटल या रेस्टोरेंट का सहारा लेना पड़ता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आज हम आपको एक ऐसे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको इंडियन खाने के साथ-साथ चाइनीज व्यंजन और फास्ट फूड भी मिल जाएंगे।
दहिसर-पूर्व में वेस्टर्न एक्स्प्रेस हाइवे के पास अशोक वन, शिव वल्लभ रोड पर स्थित श्री गोकुलआनंद होटल्स प्राइवेट लिमिटेड में इंडो चाइनीज से लेकर पंजाबी फूड सब कुछ मिलता है। यहां वेज के साथ नॉन वेज व्यंजन भी उपलब्ध रहता है। होटल के मालिक राजेश कृष्णा आचार्य क्वालिटी के साथ-साथ क्वांटिटी का भी खास ख्याल रखते हैं। इसके अलावा होटल में साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
पार्टीज और ठहरने की भी है व्यवस्था
यह होटल वर्ष १९९९ से सेवा दे रहा है। इस होटल में आप ठहर भी सकते हैं, जिसके लिए यहां ३० कमरे उपलब्ध हैं। एक दिन के लिए एक कमरे की कीमत ३,००० रुपए से लेकर ४,५०० रुपए तक है। इसके अलावा इस होटल में बार और १०० लोगों के लिए बैंक्वेट की भी सुविधा है। बैंक्वेट में बर्थडे पार्टी से लेकर रिंग सेरेमनी, एंगेजमेंट और बेबी शॉवर के लिए भी ऑर्डर लिया जाता है। यह होटल सुबह ८ बजे से रात के १२ बजे तक ग्राहकों की सेवा में तत्पर रहता है।
दाल खिचड़ी दमदार
वैसे तो इस होटल के सभी डिश लाजवाब हैं, लेकिन इनकी दाल खिचड़ी खाकर तो आपके जुबान पर `वाह’ आ जाएगा। इनकी दाल खिचड़ी को एक आम इंसान से लेकर बड़े बड़े घराने के लोग भी खाते हैं। एक दाल खिचड़ी की क्वांटिटी इतनी होती है कि उसमें दो लोग आराम से खा सकता है। इसके अलावा यहां १० प्रकार के वेज स्टार्टर के साथ ४० प्रकार के नॉनवेज स्टार्टर मिलते हैं। वेज थाली की शुरुआती कीमत ७०० रुपए है और नॉनवेज थाली की कीमत ९०० रुपए है।
पसंदीदा वेज डिश
वेज डिश में पनीर मुसल्लम, वेज जंगली, वेज आफताबी और कड़ाही मशरूम, वेज पॉट राइस। इडली, डोसा, सैंडविच और ग्रिल सैंडवीच भी मिलता है। इसके अलावा ६ प्रकार का वेज सूप, डेजर्ट वैâरमल कस्टर्ड और आइसक्रीम भी मिलता है। आप चाइनीज वेज में पनीर बर्न कोरियंडर, वेज ड्रैगन रोल, पनीर तिर्याकी का भी आनंद उठा सकते हैं। मेनकोर्स चाइनीज में वेज बर्न गार्लिक राइस, वेज थाई राइस करी (रेड और ग्रीन) और वेज दम बिरयानी भी आपको खाने को मिलेगी।
पसंदीदा नॉनवेज डिश
नॉनवेज डिश में पंजाबी स्टाइल में चिकन दरबारी, चिकन लबाब, चिकन मुसल्लम, रोगन जोश, स्पेशल चिकन हांडी और चिकन पॉट राइस मिलता है। इसके अलावा १० प्रकार का नॉनवेज सूप, वहीं चाइनीज नॉन वेज में चिकन कोरिएंडर, चिकन तिर्याकी, ऑयटर चिकन मिलता है।
संपर्क नंबर
०२२२८९७९५८०/ ७७७७०१७७३५/ ७७७७०१७७३६
पता : अशोक वन, शिव वल्लभ रोड, नियर वेस्टर्न एक्स्प्रेस हाइवे, दहिसर-पूर्व, ४०००६८