मुख्यपृष्ठनए समाचारस्लम एरिया दुकानों से टैक्स वसूली ... मनपा को भरनी है तिजोरी

स्लम एरिया दुकानों से टैक्स वसूली … मनपा को भरनी है तिजोरी

सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई मनपा अब अपनी तिजोरी भरने के लिए नया तरीका अपना रही है। उसने स्लम एरिया की दुकानों और व्यवसायिक गतिविधियों से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने का पैâसला लिया है। मनपा को उम्मीद है कि इस कदम से हर साल २०० करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा।
अप्रैल २०२४ में मनपा स्लम एरिया में स्थित दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से टैक्स वसूलने का प्लान बना रही है। पहले इन दुकानों पर कोई टैक्स नहीं था, लेकिन अब इनसे राजस्व हासिल करने की पूरी तैयारी है। मनपा के जॉइंट कमिश्नर भूषण गगरानी के अनुसार, सर्वे कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। पहले चुनावों की वजह से यह काम रूका हुआ था, वहीं अब इसे प्राथमिकता दी जा रही है।
राज्य सरकार के २०२२ के अध्यादेश ने ५०० वर्ग फुट से कम के फ्लैट्स का टैक्स माफ कर दिया। इससे मनपा को ४,५०० करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा था। हालांकि, यह छूट केवल रेसिडेंशिल प्रॉपटी के लिए थी, जबकि कॉर्मिशियल प्रॉपर्टी पर टैक्स लागू किया जा सकता था। इस कारण मनपा ने स्लम एरियों में स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से टैक्स वसूलने का निर्णय लिया है।

अन्य समाचार